MP Weather Update : एमपी में गर्मी के तेवर हुए शुरू, कई जिलों के तापमान में वृद्धि, जानिए मौसम का ताजा हाल

मौसम विज्ञान की माने तो अगले दो-तीन दिनों तक इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। कुछ शहरों में तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

  • कुछ शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
  • एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय हुआ
  • गर्मी में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में होली से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। होली के बाद तो गर्मी में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान की माने तो अगले दो-तीन दिनों तक इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। कुछ शहरों में तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।जिसमें भोपाल में दिन का तापमान 35 डिग्री दर्ज हुआ है।

यदि रात के तापमान की बात करें तो 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। राजस्थान के पास बने बेस्ट डिस्टरबेंस की वजह से एमपी में घर में हवाएं आना शुरू हो गई है।उत्तर प्रदेश के मौसम में रात के समय बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की संभावना है 16 से 20 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

कुछ शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मध्य प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान अधिकतम तो कहीं न्यूनतम दर्ज किया गया है।मध्य प्रदेश में उज्जैन का सबसे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जबलपुर में 17.4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में 18. 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 19 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

_Weather Update
_Weather Update

वही दिन के तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा शहडोल 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही कल्याणपुर में रात का तापमान 13.6 रिकार्ड किया गया है।अशोकनगर मैं 13.7 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 14.01 डिग्री सेल्सियस,मंडल में 14.7 डिग्री सेल्सियस और सिंगरौली में रात का तापमान 15 दिसंबर 5 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय हुआ

मौसम विभाग की माने तो मार्च में कुछ जिलों का तापमान बढ़ रहा है तो वहीं कुछ जिलों का तापमान घट रहा है।राजस्थान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय हुआ है। जिससे वाहन अधिक गर्मी बढ़ रही है यह गर्म हवा मध्य प्रदेश में भी पहुंच रही है। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिन का पर 37 से 38 डिग्री तक रह सकता है। और वही रात में 19 से 20 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया जाएगा।10 साल में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है। जब होली पर थोड़ी ठंडक दर्ज हुई है करीब सात साल बाद होली पर दिन में तेज गर्मी पड़ी है।

यह भी पढ़ें:-15 March 2025 Gold : होली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए ताजा रेट्स

Related Articles