Aaj Ka Rashifal 17 March 2025 : आज इन तीन राशियों पर होती शिव जी की विशेष कृपा,जानिए क्या मिलेगा लाभ
यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 17 March 2025 : आज का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है। आज शिव जी का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है।आज यानि 17 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में मेष राशि वालों कल जीवनसाथी का साथ मिलेगा, मिथुन राशि वालों का कल का दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा।आज मेष के साथ जानिए पूरी 12 राशि का राशिफल
मेष राशि
कल का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आज शिव जी को दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।आप अपने कामों को लेकर सुझबुझ दिखाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।आज आपको पीले रंग के कपड़े पहने चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी किसी काम को लेकर आप योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।आज आपको सूर्य देव की पूजा करना बेहद शुभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा।आप अपने बिजनेस में कामों को लेकर पूरी मेहनत करेंगे।आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी।संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।आज आपको लाल रंग के कपड़े पहन ना शुभ होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।आपको अपने मन में ईष्या द्धेष की भावना नहीं रखती हैं।किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकते हैं, जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है।आज आपको अन्न दान करना होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान देना होगा।आप अपना कामों को लेकर रणनीति बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।आज आपको लाल तिलक मस्तक पर लगाना शुभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो आप उसमें वाणी की सौम्यता बनाए रखें।किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी।आज आपको शिव जी का अभिषेक और अन्न दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आपसे कहा सुनी हो सकती है।आपको किसी से कामों को लेकर कोई मदद लेनी होगी।आज आपको पीले और लाल रंग के कपड़े पहने चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है।आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।आप काम के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे।यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।आज आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा।नौकरी में कार्यरत लोग को महिला मित्रों से सावधानी बरते, नहीं तो वह उनके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।राजनीति में कार्यरत लोगों के शत्रु उनके मित्र बन सकते हैं।आज आपको सूर्य देव को जल अर्पित करें
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें।आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं।आज आपको शिव जी को दूध अर्पित करना शुभ होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है।आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। संतान किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी में मेहनत करती नजर आएगी।आज आपको लाल रंग के कपड़े पहना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें।