मध्य प्रदेश में 2025 की सरकारी भर्ती परीक्षाएं और वैकेंसी जानिए पूरी जानकारी

इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश में होने वाली इन भर्ती परीक्षाओं, उनके आवेदन की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

  • सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्ती
  • बिजली कंपनी में निकली बड़ी वैकेंसी
  • मध्य प्रदेश में10,000 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा

MP Govt Vacancy 2025 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 2025 के लिए भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 15 भर्ती परीक्षा और पांच प्रवेश परीक्षाओं की तिथियाँ घोषित की गई हैं।

राज्य में विभिन्न विभागों में लगभग 15,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही परिणाम घोषित होने की तिथि की भी जानकारी दी गई है। इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश में होने वाली इन भर्ती परीक्षाओं, उनके आवेदन की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

मध्य प्रदेश में10,000 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा

मध्य प्रदेश में शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2025 में तेज़ी से चलने वाली है। राज्य सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च 2025 में किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत राज्य में खेल, गायन, वादन और नृत्य जैसे विशेष विषयों के लिए प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा होगी। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 10,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह एक सुनहरा मौका है उन उम्मीदवारों के लिए जो शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्ती

राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती की जाएगी। सबसे पहले ऊर्जा विभाग ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भरे जाएंगे। उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढिये :-
RRB NTPC Exam Date 2025 : आरआरबी जल्दी जारी करेगा ,एनटीपीसी CBT 1 की परीक्षा तारीख,जानिए क्या होगा शेड्यूल

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने भर्ती प्रक्रिया को तेज़ कर दिया है। इसके तहत शिक्षा विभाग में 35,357 पदों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा 18,388 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिनमें बैकलॉग और सीधी भर्ती के पद शामिल हैं। फिलहाल 3675 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

बिजली कंपनी में निकली बड़ी वैकेंसी

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPWZ) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में ऑफिस असिस्टेंट, लाइन अटेंडेंट, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर और स्टोर कीपर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। जिसमे  23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी के पदों की जानकारी इस प्रकार है:

  1. ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 3: 818 पद
  2. लाइन अटेंडेंट डिस्ट्रीब्यूशन: 1196 पद
  3. सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर: 7 पद
  4. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स): 3 पद
  5. जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 14 पद
  6. असिस्टेंट मैनेजर सिविल: 30 पद
  7. असिस्टेंट मैनेजर: 237 पद
  8. असिस्टेंट लॉ ऑफिसर/लॉ असिस्टेंट: 31 पद
  9. असिस्टेंट मैनेजर पर्सनल: 12 पद
  10. असिस्टेंट मैनेजर आईटी: 4 पद
  11. प्लांट असिस्टेंट (मैकेनिकल): 46 पद
  12. प्लांट असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल): 28 पद
  13. फार्मासिस्ट: 2 पद
  14. स्टोरकीपर: 18 पद
  15. जूनियर स्टेनोग्राफर: 18 पद
  16. एएनएम: 5 पद
  17. ड्रेसर: 3 पद
  18. स्टाफ नर्स: 1 पद
  19. लैब टेक्नीशियन: 5 पद
  20. रेडियोग्राफर: 5 पद
  21. फायरमैन: 5 पद
  22. पब्लिकेशन ऑफिसर: 1 पद
  23. सिक्योरिटी गार्ड: 31 पद
  24. प्रोग्रामर: 6 पद
  25. वेलफेयर असिस्टेंट: 3 पद
  26. सिविल ऑपरेटर ट्रेनी: 38 पद
यह भी पढिये :-
रेल्वे में निकली 1700 पद पर बंपर भर्ती, जानिए क्या रखी गई है योग्यता

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

एमपी कर्मचारी चयन मंडल और एमपी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी की गई भर्ती नोटिफिकेशन के तहत, उम्मीदवारों को mponline.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट gov.in पर जाएं।
  2. संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि आपको सभी आवश्यक जानकारी मिल सके।
  3. अगर आपने पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो सबसे पहले पंजीकरण करें।
  4. पंजीकरण के बाद आवेदन फार्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. सभी जानकारी सही होने के बाद आवेदन सबमिट करें।

विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

मध्य प्रदेश में 2025 के लिए विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। खासकर शिक्षक पदों और ऊर्जा विभाग की भर्ती में अधिक संख्या में पद उपलब्ध हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को अपने करियर में बेहतर अवसर मिलेंगे।

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती संबंधित सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें और समय सीमा के भीतर आवेदन करें। इस प्रक्रिया में कोई भी गलती या देरी होने पर उम्मीदवार का आवेदन रद्द हो सकता है, इसलिए हर कदम सावधानी से उठाएं।

Related Articles