RRB NTPC Exam Date 2024 : आ गई एनटीपीसी परीक्षा की तारीख , जान लीजिए कब होंगे एडमिट कार्ड जारी

अंडर ग्रेजुएट के तहत जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट के 990 पद है।अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट) के 361 पदों और ट्रेन क्लर्क के 72 पदों पर नियुक्ति है।

  • आरआरबी जल्दी ही एनटीपीसी परीक्षा की तारीख घोषित करेगा।
  • इसके कुल 11558 पदों पर नियुक्ति होगी।
  • परीक्षा के पहले ही हो जाएगी एडमिट कार्ड जारी होंगे।

RRB NTPC Exam Date 2024 : आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी है सूत्रों के मुताबिक रेलवे रिक्रूटमेंट की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए जल्द ही एग्जाम शेड्यूल जारी किया जाएगा।

एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट एवं ग्रेजुएट पोस्ट के लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी मार्च 2025 में करवाया जा रहा है।हालांकि अभी तक इंडियन रेलवे की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीदवार के लिए खुशखबरी की बात है की जल्दी ही परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया कब पूरी हुई

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से  शुरू हुई थी और यह 27 अक्टूबर 2024 तक रखी गई थी।इसके बाद 30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया गया था।

यह भी पढिये :-
जालंधर में लांडा गैंग के दो खतरनाक सदस्य गिरफ्तार: 50 गोलियों की बौछार, पुलिस जवान घायल

एनटीपीसी भर्ती की जानकारी

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी  की भर्ती निकाली गई है।जिसमे अंडर ग्रेजुएट एवं ग्रेजुएट के तहत कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के लिए  कुल पद  3445  रखे गए है। और ग्रेजुएट पोस्ट के लिए कुल पद  8113 रखे गए है।

अंडर ग्रेजुएट के तहत जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट के 990 पद है।अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट) के 361 पदों और ट्रेन क्लर्क के 72 पदों पर नियुक्ति है।वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के 2022 पदों पर भर्ती होगी। वहीं ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3144 पदों पर होगी।

मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के 1736 पदों, वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट के 732 पदों, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 1507 पदों और स्टेशन मास्टर के 994 पदों पर भर्ती होगी।

परीक्षा के पहले ही हो जाएगी एडमिट कार्ड जारी

आरआरबी एनटीपीसी का एग्जाम शेड्यूल जल्दी जारी किया जाएगा। एग्जाम शेड्यूल चालू होने के बाद परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले ही आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा एडमिट कार्ड के साथ आपको  परीक्षा केंद्र भी बता दिया जाएगा। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के पहले ही एक्जाम सिटी बता दी जाएगी।

यह भी पढिये :-
रेलवे ग्रुप D में निकली , 1 लाख से ज्यादा  भर्ती, जल्द करे आवेदन ,जानिए अंतिम तारीख

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 और 2 परीक्षा पैटर्न

पेपर में जनरल अवेयरनेस के 40 सवाल हल करने होंगे।मैथ्स के 30, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 30 प्रश्न आएंगे। वहीं सीबीटी 2 परीक्षा में जनरल अवेयरनेस के 50, मैथ्स के 35, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के भी 35 प्रश्न आएंगे। यह परीक्षा कुल 120 मार्क्स की होगी और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • अपने कआरआरबी की ऑफिशियल  रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, “आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2024-25 डाउनलोड करें” लिंक खोजें।
  • आपको अपना पंजीकरण नंबर और  जन्मतिथि दर्ज करना होगा

Related Articles