आज हम आपको 12 राशियों  का राशिफल बताएंगे।साथ ही आज  बुधवार का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

  • सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
  • सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। 
  • किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

Aaj Ka Rashifal 5 February 2025 : आज 5 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। इस तिथि पर शुक्ला योग और भरणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 14 मिनट से शाम 4 बजकर 35 मिनट तक है। आज हम आपको 12 राशियों  का राशिफल बताएंगे।साथ ही आज  बुधवार का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल तनाव पूर्ण रह सकता है। खर्च की अधिकता से घरेलू बजट गड़बड़ा सकता है।आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है, आलस्य की अधिकता के कारण कार्य देरी से पूरे होंगे।कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

मन अशांत रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, संतान के किए कार्यों से दुखी रहेंगे।कारोबार का विस्तार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

यह भी पढिये :-
बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किमी की पदयात्रा जानिए 7 दिन की यात्रा का रूट

कर्क राशि

संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का मुद्दा ना बनाएं। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।कर्मचारियों के व्यवहार से दुखी रहेंगे, दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। उधार पैसा देने से बचें, यात्रा के योग बन रहे हैं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

मन प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मित्रों से मनमुटाव संभव है, तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

कन्या राशि

किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा।जीवनसाथी के व्यवहार में आए बदलाव से चिंतित रहेंगे। पिता से मतभेद संभव है, न्याय पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। रिश्तो में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।कारोबार में आ रही आर्थिक परेशानी का समाधान होगा, प्रॉपर्टी के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता या धर्म गुरु का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी जिसकी वजह से मन परेशान रह सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।सामाजिक मान प्रतिष्ठा में गिरावट आएगी, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

यह भी पढिये :-
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा का निधन,जानिए भारत के विकास में क्या महत्वपूर्ण योगदान था

धनु राशि

धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था आसानी से होगी, राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए समय उपलब्धि भरा है।किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।भाइयों से चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे, संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दिया जलाना।

मीन राशि

मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव बढ़ेगा, घर की सजावट पर खर्च होगा। कारोबार का विस्तार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Articles