RBI JE Recruitment 2025 : आरबीआई ने दी जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और अन्तिम तारीख
इसमें जूनियर इंजीनियर ,जिसमें सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों के पद शामिल हैं।और इसमें कुल 11 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।
- सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों के पद शामिल
- 30 दिसंबर 2024 से आवेदन शुरू होगे
- कुल 11 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन
- आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु
- आवेदक के पास अनुभव होना चाहिए।
RBI JE Recruitment 2025 : भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार के लिए खुशखबरी है।सरकार ने बहुत ही शानदार पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें जूनियर इंजीनियर ,जिसमें सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों के पद शामिल हैं।और इसमें कुल 11 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।आवेदन फॉर्म भरने के लिंक भी जारी कर दी गई है। और 30 दिसंबर 2024 से आवेदन शुरू होगे। इच्छुक आवेदक अन्तिम तारीख 20 जनवरी 2025 से पहले आवेदन कर सकते है।
RBI Junior Engineer Recruitment 2025 Short Notification जारी कर दिया गया है। इसकी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता , आयु सीमा और अप्लाई करने की ऑफिशियल वेबसाइट और आवेदन प्रक्रिया के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देंगे। अगर आप रिजर्व बैंक आफ इंडिया जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 का आवेदन करना चाहते है तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती की जानकारी
इस भर्ती को भारतीय रिजर्व बैंक ने निकाला है इसमें जूनियर इंजिनियर के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।इसमें कुल 11 पद रखे गए है।इसके आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसम्बर 2024 से शुरू होंगे।और यह 20 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है।
इसमें आपको 33,900 रुपए तक की सैलेरी दी जाएगी।और आवेदन करने के लिए आपकी योग्यता इंजीनियर डिग्री और डिप्लोमा होना अनिवार्य है।इसका आवेदन आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती शैक्षणिक योग्यता
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सिविल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में कम से कम 65% अंक के साथ डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ आवेदक के पास अनुभव होना चाहिए।
भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती आयु सीमा
रिजर्व बैंक जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। और अधिकतम आयु 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आते हैं।तो उन्हें सरकार के द्वारा तय नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। सभी वर्गों को अलग अलग छूट दी जाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया
RBI जूनियर इंजीनियर भर्ती में उम्मीदवार का चयन निम्न दो चरणों में किया जाएगा।इन दो चरण के बाद मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।
- पहले चरण में उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी।
- दूसरे चरण में उम्मीदवार का लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती आवेदन प्रक्रिया
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जूनियर इंजीनियर भर्ती में अप्लाई करने के लिए आपको इस प्रकार फॉर्म भरना होगा।
- सबसे पहले आवेदक को रिजर्व बैंक आफ इंडिया के ऑफिसियल पोर्टल rbi.gov.in पर जाना होगा।
- क्लिक करने के बाद Opportunity Recruitment पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद क्लिक हेयर टू अप्लाई पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म आ जाएगा,सबसे पहले अपना प्रोफाइल तैयार करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और उसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें।
- और इसकी कॉपी,प्रिंटर के द्वारा ले।