Aaj Ka Mousam : बढ़ती गर्मी के चलते अचानक मौसम में बदलाव, नया सिस्टम हुआ सक्रिय,कुछ जिलों में हीट वेव का असर,जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- नया सिस्टम हुआ एक्टिव
- कुछ जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
- मध्य प्रदेश में भी हीट वेव का असर
- हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई
Aaj Ka Mousam : मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है।प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार रात से ही हल्की बूंदाबांदी और मौसम ढाका हुआ है। प्रदेश का तापमान 39 डिग्री पार कर गया था। लेकिन पिछले दो दिनों में अलग-अलग क्षेत्र में बादलों की वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
नया सिस्टम हुआ एक्टिव
मौसम विभाग की माने तो भिंड में हुई बारिश के पीछे नए सिस्टम का सक्रिय होना हो सकता है इसके साथ ही देश के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है पिछले 24 घंटे के दौरान चंबल संभाग के जिले में बारिश की संभावना दर्ज की गई है भिंड जिले के अटेर में 1 मिमि बारिश दर्ज की गई है।
इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान भिंड,मुरैना, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, झाबुआ,रतलाम जिले में बारिश की संभावना है।
कुछ जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
वहीं अगर न्यूनतम तापमान देखें तो कल्याणपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 15.02 डिग्री सेल्सियस, मंडल में 15.2 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 16.0 डिग्री सेल्सियस,बड़वानी में 16.02 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 30.0 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में 23.02 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 22.8 डिग्री सेल्सियस, धार में 21.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 32.6 डिग्री सेल्सियस, अमरकंटक में 34.8 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 35.0 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 35.6 डिग्री सेल्सियस, अशोकनगर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, कल्याणपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ में 39.02 डिग्री सेल्सियस, नर्मदा पुरम में 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा
मौसम विभाग के माने तो वर्तमान में पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।जिसके कारण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपरी हवा में चक्रवात मौजूद रहेगा।इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम हमारे पड़ोसी राज्यों से गर्मी ला रही है। जिसे मध्य प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुजरात और राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में भी हीट वेव का असर देख सकता है।
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में हीटवेव जैसे हालात कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक छत्तीसगढ़ में भी चलने लगी है लू कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में येलो अलर्ट सुबह MP-CG के अलग-अलग जिलों से बढ़ती गर्मी अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना रहा है।अरब सागर की ओर से आने वाली हवा में नमी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही गोलियां चंबल संभाग में बादलों की वजह से बारिश भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal 16 March 2025 : आज इन 5 राशियों पर होगी सूर्य देव की विशेष कृपा,जानिए क्या मिलेगा लाभ