CG News : पति को हुआ पत्नी पर शक,और कर दिया यह कांड,जानिए पूरा मामला
खमतराई में नहर किनारे एक महिला की लाश मिली थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- नहर किनारे एक महिला की लाश मिली
- हत्या के बाद शव झाड़ियों में छुपाकर भागा आरोपी
- पति पत्नी के बीच हुआ विवाद
CG News : बिलासपुर से एक ताजा मामला सामने आया है।जिसमें बताया जा रहा है की पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। क्योंकि उसको शक था कि उसका चक्कर उसके फूफा से चल रहा है।और इस शक के चलते उसने इस बरदात को अंजाम दे दिया है।
नहर किनारे एक महिला की लाश मिली
सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया है कि बुधवार की सुबह खमतराई में नहर किनारे एक महिला की लाश मिली थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।महिला की पहचान बंगालीपारा में रहने वाली दुर्गा उर्फ एश्वर्या खैरवार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।
हत्या के बाद शव झाड़ियों में छुपाकर भागा आरोपी
फूफा के साथ अवैध संबंध की शंका में पति ने अपनी पत्नी की हत्या ही कर दी।बताया जा रहा है की हत्या के बाद शव झाड़ियों में छुपाकर आरोपित भाग गया था।पुलिस की टीम ने महिला का शव को कब्जे में लिया और फिर उसका पोस्टमार्टम कराया।इस बीच पुलिस की टीम ने आरोपित को उसके गांव में में ही घेर कर रखा है।और फिर उसे पकड़ा गया है।आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

पति पत्नी के बीच हुआ विवाद
पुलिस को पता चला कि महिला का पति संतोष खैरवार उस पर शक करता था। उसके शक था कि उसकी पत्नी का संबंध उसके फूफा से है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो है।इसी बात को लेकर महिला अपने मायके कोरबा चली गई।
पत्नी का गला घोंट कर उसकी हत्या
सोमवार को वह पत्नी को मनाकर कोरबा से लाया। देर रात को उसकी पत्नी शौच के लिए बाहर निकली। उसका पति भी पीछे पीछे चला गया। नहर किनारे उसने दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर किनारे झाड़ियों में छुपाकर भाग निकला।
गोदना से हुई महिला की पहचान
अज्ञात महिला का शव मिलने पर पुलिस की टीम उसकी पहचान करने लगी। महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।महिला के हाथ में गोदना का निशान था। इसमें उसका नाम एके लिखा था। इसी से उसकी पहचान करी गई। महिला की पहचान होते ही पुलिस ने उसके स्वजन से पूछताछ शुरू की।
जांच में पुलिस को पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी मिली। इससे पूरा मामला साफ हो गया।पुलिस को पता चला कि आरोपित अपने गृह ग्राम एरमसाही में छुपा है। घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।