Wife Crime News: गुस्से में तिल मिलाई पत्नी उठाया चाकू और काट दिया पति के शरीर का यह अंग पति की हो गई मौत
यह घटना बिहार के हाजीपुर जिले के लालगंज के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव का है।
- पति पत्नी के बीच हुआ विवाद
- घटना के बाद गांव में कोहराम मचा
- पत्नी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी
Wife Crime News : लालगंज के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया,इस घटना में पति की जान चली गयी यह घटना बिहार के हाजीपुर जिले के लालगंज के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव का है।
महिला से गहन पूछताछ की गई
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इक्कठा हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया।पुलिस महिला से गहन पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
गुस्से में हैवान बन गई पत्नी
जानकारी के मुताबिक भटौली निवासी मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच किसी बात को लेकर बड़ी लड़ाई हो गई थी।पति-पत्नी के बीच विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। गुस्से में हैवान बनी पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पड़ोसियों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज पहुंचाया गया।
पत्नी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी
डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस लड़ाई की वजह क्या है। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस पत्नी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें:-मोबाइल बना विवाद की वजह, होली की खुशियां मातम में बदली