Mp News : मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री का ज्ञान… प्रेस वार्ता में बोल गए यह बात विडियो हुआ वायरल देखे

Mp News : आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं जो मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का है राव उदय प्रताप सिंह का यह वीडियो इन दोनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसमें जमकर हंसी उड़ाई जा रही है लोग कहा रहे कि ये है  मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री की जानकारी है

शायद मध्य प्रदेश के परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री को अगर इतना ज्ञान है तो आप क्या कहेंगे जी हां बात हो रही है भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार के बजट को लेकर कल शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी सरकार की खूबियां बनाते हुए बड़ी-बड़ी बातें भी कहीं

वहीं पत्रकारों के सवाल पर कर्ज लेने की बात पर मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने यह कह दिया कि देश के राज्यों में सबसे काम कर्ज़ वाला मध्य प्रदेश राज्य है यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री को घेर लिया।

आरोप प्रेस विज्ञप्ति में लगाते हुए बोले की झूठ बोलो, बार-बार बोलो, जोर-जोर से बोलो और फिर उसे सच में बदल दो यह कलाकारी भाजपा की विचारधारा और सिद्धांतो में शामिल है और जब से राव उदय प्रताप सिंग भाजपा में शामिल हुए हैं तब से वे भी झूठ का सहारा लेने में संकोच नही करते।

पिछले झूठ बोलने की तरह इस बार भी पत्रकारवार्ता में प्रदेश सरकार के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री ने केन्द्र के बजट की कथित उपलब्धियां गिनाते हुए झूठ का सहारा लिया।

उक्त आरोप प्रेस विज्ञप्ति में लगाते हुए युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों रोहित पटेल ,अतुल चौरसिया, ईशान राय ,अंकुर बटरी,संजय मेहरा,प्रियांक कहार, पलाश लोधी ने कहा कि पत्रकारवार्ता में श्री सिंह ने दावा किया कि मप्र पर देश में अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे कम कर्जा है।

देश में मप्र में सबसे कम कर्ज का दावा करने वाले मंत्री राव उदय प्रताप सिंह यह भूल गए कि आंकड़े उनके झूठ का पर्दाफास करते हैं। यह सर्वविदित है कि मप्र कर्ज के मामले में डूबा हुआ है और लगभग प्रतिमाह मप्र सरकार कर्ज ले रही है।

देश में सर्वाधिक कर्ज लेने वाले राज्यों की सूची में मप्र 9वें नंबर पर है और इस महीने भी सरकार कर्ज लेने की फिराक में है जैसे ही सरकार कर्ज लेगी वैसे ही मप्र सरकार कर्ज लेने की सूची में 4 नंबर पर आ जायेगा। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सच और उपलब्धि सामने आ ही जाती है।

पत्रकारवार्ता के दौरान परिवहन मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस की तत्कालीन डॉ. मनमोहन सिंह सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया था। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में शिक्षकों की कमी है और  स्कूलों की बदहाल स्थिति किसी से छुपी नही है।

वही बेरोजगारी महंगाई से आम आदमी प्रताड़ित है तो कृषि में लागत बढी ,किंतु  फसलों का वाजिव दाम नहीं मिल रहा। साथ ही महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

 

Related Articles