Aaj Ka Rashifal 14 March 2025 : होली के दिन जानिए कोनसी राशि वाले किस रंग से खेले होली,और क्या करे उपाय

संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी।

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025 : आज यानी 14 मार्च 2025 को होली के दिन का राशिफल विशेष है। होली के साथ-साथ चंद्र ग्रहण भी लगेगा और आज दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। चंद्र ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस दिन सूर्य भी मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

ऐसे में दुर्लभ संयोग कई सालों के बाद बन रहा है। ऐसे में यह ग्रहण कुछ राशियों के जातकों को सकारात्मक परिणाम देगा, जबकि कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। जानिए आज का राशिफल और इसके साथ ही आज आपको किन रंगो के साथ होली खेलनी चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यापार में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर खुशियां भरपुर रहेंगी।आपको व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेग। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी।आज आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना होगा।आज आपके लिए नारंगी रंग से होली खेलना शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भौतिक सुख सुविधाओं  में वृद्धि लेकर आने वाला है।यदि ऐसा हो, तो आप उसमे  अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।पारिवारिक समस्याएं  फिर से सिर उठाएंगी, लेकिन अपने कामों को आसानी से  दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।आज आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए,आज आपको हरे रंग से होली खेलना शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।आप अपने घर के निर्माण कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को कल कोई धन से संबंधित समस्या होने से भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपका मन भी थोडा परेशान रहेगा।आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकते हैं।आज आपको देवी लक्ष्मी की आराधना करनी होगी।आज आपके लिए गुलाबी रंग से होली खेलना शुभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा।आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके कार्य क्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो वह अवश्य पुरा होगा।आज आपको शिव जी पूजा करनी होगी,आज आपको लाल रंग से होली खेलना शुभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन टेंशनो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा।आपको  संतान के करियर को लेकर टेंशन बनी रहेगी।आपकी कुछ कामों में लापरवाही की  समस्या थी, तो वह भी दुर होगी।विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई एकाग्र  होकर जुटना होगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।आज आपको भगवान विष्णु की उपासना करनी होगी।आज आपको पीले रंग से होली खेलना शुभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी परिजन के साथ कोई काम करना चाहते हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपकी पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल हो सकती है।आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं।आज शनि देव की पूजा करनी चाहिए।आज आपको नीले रंग से होली खेलना शुभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज कार्य क्षेत्र में काफी संघर्षों के बाद राहत मिलेगी। आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए।बिजनेस में कुछ उलझनो के बावजूद आप अच्छा लाभ कमाएंगे  आप किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे।आज आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए,आज आपको हरे रंग से होली खेलना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जो जातक रोजगार में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको  अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।आपको अपने आत्मसम्मान की रक्षा करनी होगी।आज आपको शिव चालीसा का पाठ करना होगा,आज आपको पीले रंग से होली खेलना शुभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज  दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण परियोजना में धन लगाना होगा।जीवन साथी को करियर में तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से  आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।आपकी माता जी का कोई पुराना रोग उभर  सकता है।आज आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए,आज आपको नारंगी रंग से होली खेलना शुभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन साहस व प्राक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक व राजनीतिक कामों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।आज आपको शनि मंत्र का जाप करना चाहिए।आज आपको नीले रंग से होली खेलना शुभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।परिवार में किसी सदस्य से  आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।आप अपने कामों को लेकर कुछ लापरवाही दिखाएंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगी।आज आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए,आज आपके लिए हरा रंग शुभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा।आपके कामों की सराहना होगी और आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती हैं।आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मश्वरे  की आवश्यकता होगी।आज आपको चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए,आज आपके लिए पीले रंग से होली खेलना शुभ होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें:-Holika Dahan 2025 : सही मुहूर्त और पूजा विधि से मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत

Related Articles