Mp News :  मजदूर मां ने 90 हजार की बाइक दिलाई, बेटे को पसंद नहीं आई, बेटे ने उठा लिया बड़ा कदम

घटना कुछ इस तरह हुई कि मां ने रुपए इकट्ठा कर बेटे को 90 हजार रुपए की बाइक दिलाई। लेकिन बेटा इस बात से खुश नहीं हुआ।

  • मां से फोन पर बोला- 1.58 लाख की बाइक पसंद थी
  • 1 लाख 58 हजार रुपए की बाइक पसंद की थी
  • पिता का देहांत सालों पहले हो चुका

Mp News :  मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मजदूर मां ने पाई-पाई कर रुपए इसलिए जोड़े कि वह इकलौते बेटे की खुशियों को खरीद सके। लेकिन उसी बेटे ने मां को जिंदगीभर का गम दे दिया। घटना कुछ इस तरह हुई कि मां ने रुपए इकट्ठा कर बेटे को 90 हजार रुपए की बाइक दिलाई। लेकिन बेटा इस बात से खुश नहीं हुआ। उसे डेढ़ लाख की बाइक पसंद आई थी

इसी बात से दुःखी होकर उसने जहर पी लिया और आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पुनासा थानाक्षेत्र के पिपलानी ग्राम में रहने वाले 19 वर्षीय विष्णु पिता दिनेश ने जहर पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसे पुनासा के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

_News (3)
_News (3)

विष्णु की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि विष्णु के परिवार में मां व 16 साल की एक छोटी बहन हैं। पिता का देहांत सालों पहले हो चुका है। विष्णु इकलौता बेटा था। उसकी मां स्कूल में खाना बनाने का काम करती है। विष्णु मां से बाइक की जिद कर रहा था। रुपए जोड़कर मां ने उसे 90 हजार की बाइक खरीदकर दी,

जिसके बाद विष्णु खेत में पहुंचा और जहर पी लिया। फिर उसने फोन करके कहा कि मां मुझे ये बाइक पसंद नहीं है। मैंने 1 लाख 58 हजार रुपए की बाइक पसंद की थी, वह मुझे दिलानी थी। इसलिए मैं जहर खा रहा हूं। मां ने उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना और जहर खाकर स्कूल में पहुंच गया। जहां से उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन मां के जतन से न तो वह खुश हो पाया न ही उसकी जान बच पाई।

यह भी पढ़ें:-MP Crime News : पुलिस ने दबोचा 2 नबालिको को, कार में मिला यह सामान,देखकर कर होश उड़ गए पुलिस के

Related Articles