Holi Colors Removeing Tips : होली खेल रहे है तो लग गया है पक्का रंग, छुटाने के लिए परेशान न हो जानिए 7 आसान तरीके
जिद्दी रंगों को अपनी स्किन से हटाने के लिए घर पर मौजूद कई चीजों का उपयोग किया जा सकता है।कुछ नेचुरल चीजें इन रंगों को हटाने में मदद करते है।
- होली के बाद इन रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल
- नेचुरल चीजें इन रंगों को हटाने में मदद करते है
- एक सॉफ्ट पेस्ट या फिर उबटन बनाकर लगाए
Holi Colors Removeing Tips : होली का त्योहार हर कोई उत्साह के साथ मनाता है।लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। और गुलाब,हरा कई तरह के रंगों से रंगे हुए नजर आते है।लेकिन होली के बाद इन रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। वहीं कई रंग जो पक्के होते हैं जिन्हें निकाल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है बहुत कोशिशें के बाद भी होली के ये रंग आसानी से नहीं जाते हैं।
जिद्दी रंगों को अपनी स्किन से हटाने के लिए घर पर मौजूद कई चीजों का उपयोग किया जा सकता है।कुछ नेचुरल चीजें इन रंगों को हटाने में मदद करते है।आप उन चीजों को मिलाकर एक सॉफ्ट पेस्ट या फिर उबटन बनाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे रंग को हल्का करने में मदद मिल जाती है।
बेसन
बेसन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।ये नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, साथ ही स्किन को पर निखार लाने में भी मदद करता है।वहीं पक्के रंग को हल्का करने में भी ये फायदेमंद हो सकता है।इसके लिए दूध-हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाएं।इसे लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें और पानी से इसे साफ कर लें।
चावल का आटा
चावल का आटा एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है।इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद होती है।वहीं ये पक्के रंग को हल्का करने में भी फायदेमंद साबित होता है। इसलिए चावल को दरदरा पीस लें और फिर उसमें शहद मिला लें।इसके बाद इस पेस्ट को फेस पैक की तरह चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
कच्ची पपीता और दूध
पपीता और दूध दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। कच्चे पपीते में एंजाइम पेपेन पाया जाता है, स्किन के डेड सेल्स को हटाने और स्किन में निखार लाने में मदद करता है।ऐसे में कच्चे पपीते को पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इसमें मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल भी मिला सकते है। पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखने के बाद फेस वॉश करें.
बेसन और नींबू
बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें।रंग को हटा देगा।और आपको कोई एनर्जी भी नही होगी।
खीरे का रस और गुलाबजाल
खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे को इससे साफ करें। आपके चेहरे पर लगे सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा खिली-खिली हो जाएगी।
अरंडी का तेल मिलाकर लेप
अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो, दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लेप तैयार कर इसे चेहरे पर लगाएं। अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।
संतरे के छिलके व मसूर की दाल
संतरे के छिलके व मसूर की दाल व बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर लगाकर मसाज करें।और हा यह याद रखे की आपको आपने चेहरे पर 15 से 20 मिनिट रखना है।और चेहरा धो लें। आपकी त्वचा साफ होगी और उसमें निखार आएगा