Jabalpur EOW Raid : जबलपुर EOW की छापेमार कार्यवाही,सामने आया दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का 37 लाख का घोटाला,जानिए
- झारिया पर लगा घोटाले का आरोप
- ईओडब्ल्यू की टीम के द्वारा गहरी जांच
- करीब 37 लख रुपए का घोटाला सामने आया
Jabalpur EOW Raid : जबलपुर में ईओडब्ल्यू की शाखा ने मंडला जिले के बिछिया नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शिव झरिया के घर और कार्यालय में एक साथ छापा मारा है। छाप मनी के पश्चात ही पूरे घर और कार्यालय में हड़कंप छा गया। सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी।
जिस पर ईओडब्ल्यू की टीम ने कड़ी कार्यवाही की है। जांच के दौरान टीम को यही भी पता चला है कि झरिया शिवांशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का संचालन भी यही करता है।जबकि वह 37 लख रुपए के गवन के मामले में जमानत पर है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों द्वारा यह कार्यवाही जारी है। जिसमें 17 सदस्य टीम शामिल है।
झारिया पर लगा घोटाले का आरोप
शिव झरिया पहले मंडला जिले के मोहगांव जनपद मनरेगा में कैशियर के तौर पर कार्य कर रहा था।जहां आर्थिक अनियमिताओं के आरोपी के चलते उसे नौकरी छोड़नी पड़ी थी।
इसके पश्चात वह बिछिया नगर परिषद में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के तौर पर कार्य करने लगा।और जिला स्तरीय जांच टीम ने दो वित्तीय वर्षों के लेखा-जोखा की जांच की तो उसे पर कई शिकायत दर्ज थी। इस जांच में करीब 37 लख रुपए का घोटाला सामने आया है।
ईओडब्ल्यू की टीम के द्वारा गहरी जांच
आज सुबह शनिवार को 6:00 बजे से ही ईओडब्ल्यू की टीम ने शिव झरिया के घर और कार्यालय में एक साथ छापा मारा है।इस टीम में 4 डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर और एक सीमित अन्य सदस्य शामिल थे।
प्रशासन के दो राज्यपत्रिक्त अधिकारी, एक डॉक्टर और मेडिकल टीम भी वहां मौजूद थी।टीम घर में मौजूद संपत्ति, कारों, दस्तावेज और अन्य वस्तुओं का मूल्यांकन किया गया है। इसके साथ ही कार्यालय में खड़ी कारों की भी जांच की जा रही है।