Aaj ka Mausam : मौसम के मिजाज में बदलाव,तापमान में तेजी से बढ़ोतरी,जानिए इन शहरों का सबसे न्यूनतम तापमान

  • कई शहरों में दिन का तापमान
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान
  • प्रदेश का मौसम शुष्क का असर
  • प्रमुख शहरों का  अधिकतम तापमान

Aaj ka Mausam : एमपी में मौसम लगातार बदल रहा है। हवा का रुख भी बदला हुआ दिखाई दे रहा है। दिन में जहां गर्मी महसूस होती है। वही रात और सुबह शाम को ठंड का एहसास होता है तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाली तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेग।इसके बाद नई पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ाने के बाद ही तापमान में गिरावट आ सकती है।

भोपाल के साथ कई शहरों में दिन का तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ गया है। इंदौर ,ग्वालियर, उज्जैन,जबलपुर, गुना, खरगोन, रतलाम, रीवा और शिवपुरी में अभी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

मौसम विज्ञान के अनुसार

मौसम विज्ञान की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।जिसके प्रभाव से राजस्थान दक्षिणी पंजाब और उससे लगे पाकिस्तान पर भी असर दिखाई दे रहा है। हवा का रूप दक्षिण पूर्व एवं दक्षिण पश्चिम बना हुआ है।इसी कारण से दिन और रात यह तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान

शनिवार के दिन का तापमान देखें तो सबसे न्यूनतम दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान मंडल में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। वही अधिकतम तापमान 33.02 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया है।

प्रदेश का मौसम शुष्क का असर

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान लगाया गया है आने वाले तीन दिनों के बाद प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।भोपाल के मौसम की बात करें तो आकाश की स्थिति साफ रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जब की न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रमुख शहरों का  अधिकतम तापमान

प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान को देखें तो भोपाल में 13.8, ग्वालियर में 11.6, इंदौर में 16, पचमढ़ी में 5.6, राजगढ़ में 10.6, उज्जैन में 12.5, जबलपुर में 12, खजुराहो में 11.2, मंडला में 8.9, नौ गांव में 10.6, बालाघाट में 9.7, उमरिया में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

वही अधिकतम तापमान को देखें तो भोपाल में 31.8, ग्वालियर में 32.1, इंदौर में 31.6, खरगोन में 32, रतलाम में 33.2, उज्जैन में 31.5, जबलपुर में 30.6, खजुराहो में 32.6, मंडल में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

रात के मौसम में ठंडक बनी हुई है उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके कारण पिछले दिनों प्रदेश में ठंड महसूस की गई।लेकिन अब यह सिस्टम कमजोर हो गया है। जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन में धूप तेज महसूस होती है।

लेकिन सुबह और रात में हल्की ठंडी का एहसास रहता है। दिन में अधिक तापमान होने से बाहर निकलते समय पानी पीकर निकलें और हल्के कपड़े पहने रात में ठंडा से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। मौसम का यह अवतार चढ़ा कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

Related Articles