15 March 2025 Gold : होली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए ताजा रेट्स

 होली के बाद सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। 15 मार्च 2025 के ताजा रेट्स से जानें कि आज सोने और चांदी की कीमतें क्या हैं।

  • 13 मार्च को सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद, 15 मार्च को सोने में मामूली बढ़ोतरी हुई।
  • चांदी के दामों में 100 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है, अब चांदी 1,03,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
  • 18 कैरेट सोने का 10 ग्राम मूल्य 67,350 रुपये और 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम मूल्य 82,310 रुपये है।

15 March 2025 Gold : होली के रंगों के बीच बाजार में भी खासा हलचल थी। 14 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इस खुशी के बीच सर्राफा बाजार ने भी अपनी ओर सबका ध्यान खींचा। होली से एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। गोल्ड ने तो रिकॉर्ड तोड़ते हुए 86,875 रुपये प्रति दस ग्राम का आंकड़ा छुआ था, जो कि एक नया ऑल टाइम हाई था।

लेकिन होली के बाद, जैसे-जैसे त्योहार की खुशियां खत्म हुईं, सोने और चांदी के दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई। 13 मार्च को सोने की कीमतों में अचानक कमी आई, और इसके दामों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अब 15 मार्च को सोने और चांदी के दामों में कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं।

_Gold
_Gold

आज यानी 15 मार्च 2025 को, सोने के दामों में मामूली वृद्धि देखी गई है। 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में एक रुपये प्रति ग्राम का इजाफा हुआ है। वर्तमान में, 18 कैरेट का 10 ग्राम सोना 67,350 रुपये में बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 82,310 रुपये में उपलब्ध है।

चांदी के दामों में भी हल्का उछाल देखा जा रहा है। होली के अगले दिन, 15 मार्च को चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। अब चांदी 1,03,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यह पिछले कुछ दिनों से चांदी के दामों में आई तेजी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal 14 March 2025 : होली के दिन जानिए कोनसी राशि वाले किस रंग से खेले होली,और क्या करे उपाय

Related Articles