Today Gold Silver Price: सोने की कीमत में उछाल, चांदी की कीमत हुई धड़ाम,जानिए आज का लेटेस्ट रेट

देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपए के ऊपर चल रहा है।

  • सोने और चांदी में उतार चढ़ाव
  • सोने की कीमत में तेजी का कारण
  • कुछ शहरों में सोने चांदी का भाव

Today Gold Silver Price : आज सोना में मामूली सी बढ़ोतरी दर्ज की गई है देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपए के ऊपर चल रहा है।और 22 कैरेट सोने का भाव 82,400 के ऊपर कारोबार कर रहा है।कल की तुलना में आज सोना 450 रुपए तक महंगा हो गया है।1 किलोग्राम चांदी का दाम 1,01,900 के स्तर पर चल रहा है। चांदी का रेट कल की तुलना में आज गिरावट दर्ज हुई है।

सोने की कीमत में तेजी का कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और भू राजनीतिक तनाव है।जिससे निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिका में संभावित नए शुल्क और आर्थिक मंदी के संकेत भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। डॉलर में उतार-चढ़ाव केंद्रीय बैंकों की बढ़ती सोने की खरीदारी और महंगाई की चिताओं ने भी इसकी मांग को बढ़ा दिया है। इस सभी कर्म से सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। जिससे इसकी कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है।

_Gold Silver Price
_Gold Silver Price

कुछ शहरों में सोने चांदी का भाव

  • अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 89 890 का कारोबार कर रहा है वही 22 कैरेट सोना 82,400 का चल रहा है।
  • अमृतसर में 24 कैरेट सोना 89,990 का कारोबार कर रहा है वही 22 कैरेट सोना 82,500 का चल रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 89,890 का कारोबार कर रहा है वही 22 कैरेट सोना 82,400 का चल रहा है।
  • भोपाल में 24 कैरेट सोना 89,890 का चल रहा है वही 22 कैरेट सोना 82, 400 का कारोबार कर रहा है।
  • भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 89,840 का चल रहा है वहीं 22 कैरेट सोना 82, 350 का कारोबार कर रहा है।
  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 89,990 का कारोबार कर रहा है वहीं 22 कैरेट सोना 82,500 का कारोबार कर रहा है।
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 89,900 का कारोबार कर रहा है वही 22 कैरेट सोना 82,500 का चल रहा है।
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 89,990 का कारोबार कर रहा है वही 22 कैरेट सोना 82,500 का चल रहा है।
  • फरीदाबाद में 24 कैरेट सोना 89,900 का चल रहा है वही 22 कैरेट सोना 82,500 का कारोबार कर रहा है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 89,840 का चल रहा है वही 22 कैरेट सोना 82, 350 का कारोबार कर रहा है।
  • जयपुर में 24 कैरेट सोना 89,990 का चल रहा है वही 22 कैरेट सोना 82, 500 का कारोबार कर रहा है।
  • कानपुर में 24 कैरेट सोना 89,990 का चल रहा है वही 22 कैरेट सोना 82, 500 का कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़े:-MP Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव, तिखी धूप से हुई चुभन, गर्म हवा की रफ्तार तेज, कुछ शहरों का सबसे अधिक तापमान

Related Articles