Gold Price Today : मार्च के पहले दिन ही सोने और चांदी की कीमत में हुई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट
24 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है।
- प्रमुख शहरों के सोने चांदी के दाम
- कैसे जानें सोने की शुद्धता?
- जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
Gold Price Today : सोने-चांदी के भाव में मार्च महीने के पहले ही दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने-चांदी के दामों में यह गिरावट पिछले तीन दिनों से जारी है।आज सोने के भाव में करीब 500 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी में करीब 1100 रुपए की गिरावट हुई है।
सोने के भाव में पिछले तीन दिनों के अंदर अंदर 1400 रुपए की गिरावट हुई है।अगर बात आज की करें तो 24 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है।इसी के साथ, देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,800 रुपए और 22 कैरेट का 79,500 रुपए तक पहुंच गया है।
प्रमुख शहरों के सोने चांदी के दाम
- दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 86,980 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 86,830 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम का कारोबार कर रही है।
- कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे है।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम का कारोबार कर रही है।
- लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना 7,974 प्रति ग्राम रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,698 प्रति ग्राम है।
- नोएडा में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम 22 कैरेट प्रति ग्राम 7,974 रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,698 प्रति ग्राम है
- मेरठ में सोने के भाव 22 कैरेट प्रति ग्राम 7,974 रुपये है वही 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,698 प्रति ग्राम है।
- आगरा में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम प्रति ग्राम 7,974 रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,698 प्रति ग्राम है।
- अयोध्या में 22 कैरेट प्रति ग्राम 7,974 रुपये है।24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,698 प्रति ग्राम है।
- कानपुर में 22 कैरेट प्रति ग्राम 7,974 रुपये है, वही 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,698 प्रति ग्राम है।
कैसे जानें सोने की शुद्धता?
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में फर्क?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध माना जाता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते।इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।