मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी,रात के तापमान में गिरावट, वही दिन में खिली धूप,जानिए मौसम का ताजा हाल
मौसम विभाग की माने तो राज्य में फिलहाल किसी बड़ी बारिश या खराब मौसम की आशंका नहीं है।अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।
- दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी महसूस
- बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
- रात के तापमान में उतार-चढ़ाव
Aaj ka Mousam : मध्य प्रदेश की मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते कई प्रदेशों में मौसम का हाल बदल रहा है।मौसम विभाग की माने तो येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जिससे हवाई और सड़क है।यातायात प्रवाहित होने की संभावना जताई जा रही है।वही दिल्ली एनसीआर में भी बादल छाए रहने की हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत में भी अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार दिखाई देंगे।
मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान
मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में फिलहाल किसी बड़ी बारिश या खराब मौसम की आशंका नहीं है।अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।
दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही है। इंदौर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान इसी सीमा में दर्ज हुआ है।
बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
मौसम था की माने तो हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। 27 और 28 फरवरी को कल्लू और मंडा जिले में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
इसके साथ ही 26 फरवरी को चबा कुल्लू,लाहौर और मंडी में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया था।जो अगले कुछ दिनों तक प्रभावशाली रहेगा।हिमाचल में 1 मार्च तक रुक रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
रात के तापमान में उतार-चढ़ाव
आज कम तापमान वाले शहरों में शाहजहांपुर जिले के गिरवर शहर की रात सबसे ठंडी रही है। यहां पर 8.5 डिग्री रिकार्ड किया गया इसके साथ ही अशोकनगर में 9.5 डिग्री सेल्सियस, कल्याणपुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।
वही भोपाल में 29.4 डिग्री सेल्सियस इंदौर में 31.2 डिग्री सेल्सियस जबलपुर में 29. 4 डिग्री सेल्सियस उज्जैन में 32.5 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर, सर्दी ने फिर मारा ठोका, तापमान में गिरावट