मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर, सर्दी ने फिर मारा ठोका, तापमान में गिरावट
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का असर बढ़ा, मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट देखी जा रही है। जानें कहां गिरा है न्यूनतम और अधिकतम तापमान।
- प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट
- ठंडी हवाओं का असर बढ़ा
- मौसम विशेषज्ञ ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Temperature Drop : मध्य प्रदेश में इस समय मौसम फिर से करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा, वहीं रात के वक्त ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। खासकर कुछ जिलों में तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ, डॉ. वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, “न्यूनतम तापमान में आई इस गिरावट की वजह से सर्द हवाएं चल रही हैं, जो ठंड को और भी बढ़ा रही हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से दिन के मुकाबले रातों में ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है।”
कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान
अब बात करें उन जिलों की जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बैतूल में 12.7 डिग्री, रतलाम में 15.5 डिग्री, इंदौर में 16 डिग्री और ग्वालियर में 11.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर चुका है। यही नहीं, खंडवा, राजगढ़, रीवा, और सतना जैसे जिलों में भी तापमान 10 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। इससे रात के समय ठंड में और भी वृद्धि हो रही है।
कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान
अब बात करें अधिकतम तापमान की, तो मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन के समय भी तापमान 30 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। उदाहरण के तौर पर, खरगोन में 32.8 डिग्री, धार और नर्मदा पुरम में 32 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। सिवनी, उमरिया, सागर और रायसेन जैसे जिलों में भी तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
हालांकि, ग्वालियर, रीवा, और सीधी जैसे क्षेत्रों में तापमान थोड़ा कमी 27-28 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सर्द हवाओं का असर और बढ़ सकता है।
डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि ठंडी हवाओं के चलते हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर रात के समय तापमान गिरने के कारण आम जनता को सर्दी से बचने के लिए उचित गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इस समय किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए, क्योंकि सर्दी के चलते सेहत पर असर पड़ सकता है।
उन्होने कहा, “सर्द हवाओं की वजह से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौसम में खास ध्यान रखें और तापमान के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करें।”
आने वाले दिनों में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का प्रभाव बढ़ सकता है। हालांकि, दिन के समय तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रात के समय ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर बढ़ेगा। ऐसे में, जरूरी है कि लोग इस मौसम के अनुसार अपने दैनिक कार्यों में बदलाव करें और अधिक गर्मी वाले कपड़े पहनें।