रविवार के दिन सूर्य देवता को जल अर्पित करने से इन राशियों को मिलेगा लाभ,जानिए राशिफल

आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: 23 फरवरी को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। 23 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आइए जानते है मेष के साथ 12 राशियों का राशिफल जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में यदि कोई नई योजना की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको किसी अनुभवी  व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होग। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है।आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है।आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे दूर होंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा।आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।कार्य क्षेत्र में आपको जिम्मेदारी के साथ-साथ प्रमोशन भी मिल सकता ।विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है।परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। संतान के करियर के आपको टेंशन रहेगी। आप किसी से धन उधार ना लें।आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। व्यवसाय में आप ऊंचाइयों को छुएगे। किसी बाहरी व्यक्ति से आपको जरूरी जानकारी शेयर ना करें।आप अपने बिजनेस को लेकर विदेश तक जा सकते हैं।आपकी कोई डील यदि  लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सुझबुझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा।विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है।व्यवसाय में आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे।आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को  जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील  नहीं देनी है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को पार्टनरशिप में काम करना बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने किसी साथी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है।आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी।धन-धान्य में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।आपकी मेहनत रंग लाएगी।आपकी उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपका अच्छा नाम होगा। सामाजिक संस्थाओं से  आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।आपको बेवजह टेंशन लेने से बचना होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें।

Related Articles