मौसम में हुआ बड़ा बदलाव,ठंडी हवाओं के साथ ठंडक,जानिए अपने शहर का तापमान
24 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।
- 3 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस
- ठंडी हवाओं के कारण ठंडक
- सभी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान
Aaj Ka Mousam : मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। दिन के समय ठंडी हवाएं चल रही है।और यदि रात की तरफ देखें तो काफी दर्द रही है। शुक्रवार और शनिवार की रात को भोपाल और ग्वालियर संभाग में तापमान 3 डिग्री नीचे पहुंच गया है।अगले दो दिनों के तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना जताई जा रही है।इसके साथ ही इस महीने के आखिरी सप्ताह में दिन के समय गर्मी और रात में ठंडी के आसार है।
3 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग की माने तो भोपाल में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ग्वालियर में तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस,इंदौर में 16 डिग्री सेल्सियस,उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 14.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
वही देखें तो गुना, खरगोन, रतलाम,राजगढ़, मंडल, रीवा, सागर , सिवनी,टीकमगढ़ और बालाघाट जैसे शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
ठंडी हवाओं के कारण ठंडक
मौसम विभाग की माने तो दिन में धूप तो खुली रही लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंडक बनी रहेगी। इस वजह से दिन में धूप का असर कम महसूस होगा भोपाल में हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा चल रही है।इंदौर, उज्जैन,ग्वालियर,जबलपुर और अन्य शहरों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का यही हाल रहेगा। वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात प्रणाली सक्रिय हुई है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हुआ है।
जिसके कारण मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकता है। 24 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।
सभी जिलों में मौसम शुष्क
मौसम विभाग की माने तो शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। भोपाल के मौसम के बारे में बात करें तो यहां आसमान साफ रहेगा और हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
यूपी का मौसम
फरवरी के महीने में एक बार फिर से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 फरवरी से 27 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है ।लखनऊ,कानपुर,गोरखपुर, लखीमपुर ,खीरी सीतापुर, बलरामपुर और शामली जैसे शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की होगी गिरावट, इन शहरों में सबसे अधिकतम तापमान दर्ज