Aaj Ka Rashifal 20 february 2025 : आज मेष, कर्क, मकर के साथ इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानिए आज का राशिफल
आज भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे साझेदारी करने में विचार करें।विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी।
Aaj Ka Rashifal 20 february 2025 :आज का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है।बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते है।लेकिन ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव सभी राशियों पर अलग अलग पड़ता है।आज के राशिफल में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क्या बताया है। आज पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
मेष राशि
परिजनों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से चिंता बढ़ेगी।आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में थोड़ी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल की कमी तनाव का कारण बन सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे उन्नति के योग बनेंगे।
वृषभ राशि
व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। आज भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे साझेदारी करने में विचार करें।विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। काम का बोझ बढ़ने से तनाव हो सकता है पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। आर्थिक धन -लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है।अगर आप व्यापारी हैं तो नया एग्रीमेंट हो सकता है। मित्र से मुलाकात हो सकती है। लेन—देन के काम में सावधानी रखें। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। दोस्तों की मदद से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क राशि
परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी। बहनों से संबंध मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता के योग बन रहे हैं ।आपको अपने खान-पान ध्यान दें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। वरना मन परेशान हो सकता है। नौकरी में मनचाही पदोन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
सिंह राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा ।परिवार में भाई—बहनों का साथ मिलेगा। प्रापर्टी संबंधी विवाद सुलझेंगे। तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
आप कितना भी परिश्रम कर लें परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें अपने समय का इंतजार करें।कार्यस्थल पर आपको कोई पनिशमेंट दे सकता है इसलिए सावधान रहें। हो सकता है पिता के साथ संबंधो में टकराव संभव है। भाइयों द्वारा धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।
तुला राशि
आपके रहन-सहन से परिजन ना खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा।अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। आय के स्रोत बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई तकनीकी का उपयोग लाभकारी साबित होगा। समय रहते जरूरी कागजात संभाल कर रखें।
वृश्चिक राशि
अपनी कार्यक्षमता एवं काम करने के तरीकों से उच्य अधिकारी प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दे संकोच को त्यागें। अचानक खुशी लाभ होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वह तलाश भी पूरी हो सकती है।अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
समय रहते अपनी आदतों को सुधार करना आवश्यक है। बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं। आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी।धनु राशि के जातकों के लिए दिन एनर्जी लेकर आएगा। हो सकता है किसी व्यापारिक यात्रा पर जाएं। पूर्व में किए निवेश से धन-लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। आलस की अधिकता रहेगी।
मकर राशि
कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।एक्सपोर्ट इमपोर्ट के काम से जुड़े लोगों के पास गलत रास्ते से धन आ सकता है। मन में किसी संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।
कुम्भ राशि
संतानों के प्रति भेदभाव न करें, सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है। परिवार में पुराने मनमुटाव को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जा रही है। संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान हो जाएगा।
मीन राशि
आपकी कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी, जिससे राजनीति में उन्नति के योग बनेंगे।आर्थिक स्थिति आपकी पहले से बेहतर रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ हेागा। अपनी वाणी की शैली में बदलाव करें। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, तथा मकान की मरम्मत में धन व्यय हो सकता है।