UIDAI ने बनाए हैं 1000 से ज्यादा आधार केंद्र,जानिए क्यों और कैसे करें अपडेट, जाने प्रक्रिया

इस अभियान के द्वारा, लोगों को डेमोग्राफिक डिटेल्स, बायोमेट्रिक डेटा, मोबाइल नंबर, और अन्य दस्तावेज़ों को अपडेट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

  • आधार कार्ड के अपडेट क्यों जरूरी हैं?
  • आधार कार्ड अपडेट के लिए विशेष पहल
  • आधार कार्ड अपडेट न कराने पर क्या होगा?
  • आधार अपडेट के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा सकती है

Aadhaar Card Update : आधार कार्ड आज के समय में भारत में हर नागरिक के लिए एक अहम दस्तावेज बन गया है। यह न केवल पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल होता है, बल्कि आधार कार्ड को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, और अन्य जरूरी कामों के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। सन् 2009 में भारत सरकार ने नागरिकों के लिए आधार कार्ड की शुरुआत की थी, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।

आधार कार्ड में दी गई जानकारी समय के साथ साथ  बदलती रहती है, जैसे नाम, पता, उम्र, और बायोमेट्रिक डिटेल्स। यही कारण है कि इसे हर 10 साल में एक बार अपडेट करना जरूरी हो गया है।अगर आपके आधार कार्ड की जानकारी पुरानी हो गई है और आपने इसे समय रहते अपडेट नहीं कराया तो आपका आधार कार्ड रद्द किया जा सकता है।

आधार कार्ड के अपडेट क्यों जरूरी हैं?

आधार कार्ड में समय-समय पर कुछ बदलावों की आवश्यकता होती है। इनमें से कुछ बदलाव इस प्रकार हैं

  • नाम और पता: शादी होने पर,परिवार में बदलाव, या स्थानांतरण के कारण नाम और पते में बदलाव हो सकते हैं।
  • बायोमेट्रिक जानकारी: बायोमेट्रिक जानकारी जैसे उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के निशान का डेटा समय के साथ बदल जाता है।
  • मोबाइल नंबर: किसी के मोबाइल नंबर में बदलाव हो सकता है, और यह आधार कार्ड में अपडेट होना चाहिए ताकि जरूरी सूचनाएं आपको मिल सकें।
  • उम्र: जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते है, हमारी उम्र में भी बदलाव आता है और यह जानकारी आधार में सही होना जरूरी है।

आधार कार्ड की जानकारी यदि अपडेट नहीं की जाती है।तो सरकारी सेवाओं का उपयोग करने में आपको समस्या पैदा हो सकती है। खासकर तब जब आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इच्छुक हूं तो सही जानकारी होना आवश्यक होता है।

जम्मू-कश्मीर में आधार कार्ड अपडेट के लिए विशेष पहल

भारतीय विशिष्ट पहचान प्रतिकीकरण अब जम्मू कश्मीर में आधार कार्ड अपडेट के लिए विशेष अभियान चालू कर रहा है यहां के सभी जिलों में आधार अपडेट के लिए कैपनिग चलाए जा रहे हैं।UIDAI जम्मू कश्मीर प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को आधार कार्ड अपडेट करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उन्हें जागरूक बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Google pay भुकतान करने वालो के लिए जरूरी खबर,अब लगेगी सेवा शुल्क जानिए

इस अभियान के द्वारा, लोगों को डेमोग्राफिक डिटेल्स, बायोमेट्रिक डेटा, मोबाइल नंबर, और अन्य दस्तावेज़ों को अपडेट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह कदम बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि अगर समय पर आधार कार्ड अपडेट नहीं किया गया तो नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आधार अपडेट के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा सकती है

आधार अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई ने दो तरीके उपलब्ध कराए हैं  ऑनलाइन और ऑफलाइन। दोनों ही तरीकों से आप अपना आधार कार्ड आसानी से अपडेट करा सकते हैं।

  1. ऑनलाइन आधार अपडेट

ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होगी यदि आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और आप अपनी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले, आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको ‘Update Your Aadhaar’ विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • इसके साथ आपको अपनी आधार संख्या और ओटीपी (One-Time Password) दर्ज करना होगा।
  • अब आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, और बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करने का विकल्प मिलेगा।
  • सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के बाद, आप अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं और इसे अपडेट कर सकते हैं।
  1. ऑफलाइन आधार अपडेट

ऑनलाइन आधार अपडेट जो भी नहीं कर सकते हैं। वे नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन अपडेट भी कर सकते हैं।आपको बस आधार केंद्र में जाकर अपने दस्तावेज और आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। और वहां के अधिकारी अपनी आपकी जानकारी अपडेट कर देंगे। इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। लेकिन यह भी एक सुरक्षित और भरोसेमंद तरीका होगा।

नवजात बच्चों के लिए आधार कार्ड

UIDAI ने  नवजात बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया और भी आसान बना दी है।और अस्पतालों में ही नवजात बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाएगा ।बस शर्त यह होगी कि उनके पास एक वेरीफाइड बर्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए इससे यह सुनिश्चित होगा की जन्म के समय ही बच्चों के लिए आधार कार्ड बन जाए भविष्य में कोई परेशानी ना हो।

आधार कार्ड अपडेट न कराने पर क्या होगा?

यदि आप अपने आधार कार्ड कुछ समय पर अपडेट नहीं करते हैं। तो यह रद्द किया जा सकता है।यदि आपके आधार कार्ड में जानकारी गलत है तो आप सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप समय रहते अपना आधार कार्ड अपडेट कर ले।

UIDAI ने बनाए हैं 1000 से ज्यादा आधार केंद्र

UIDAI ने आधार अपडेट की सुविधा को सरल बनाने के लिए देश भर में 1000 से भी ज्यादा आधार केंद्र बनाए गए हैं।इन केन्द्र पर जाकर आप अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके साथ ही आधार अपडेट के लिए विभिन्न कैंपिंग भी की जा रही है। जिससे लोगों को इसकी महत्वता समझ में आए और वह समय रहते आधार कार्ड को अपडेट कर ले।

Related Articles