MP Weather Update: मौसम में लगातार बदलाव, तेज धूप से तपन,पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, गर्म हवाओं का असर शुरु
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रवाहित करने वाला है। दो दिन बाद प्रदेश में इसका असर भी देखने को मिलेगा।
- तेज धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि
- जिलों में ओले बारिश और आंधी
- कुछ इलाकों में गर्म हवाएं भी चलेगी
- कुछ जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।मौसम विभाग की माने तो राज्य में बारिश और ऑल का दौर अब थम जाएगा।मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च से नया वेस्ट डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते अगले तीन दिन में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस दौरान बारिश और आंधी की संभावना कम जताई गई है।और तापमान में वृद्धि होगी कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं है। यह बदलाव राज्य में सामान्य मौसम का संकेत दे रहा है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
जिलों में ओले बारिश और आंधी
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रवाहित करने वाला है। दो दिन बाद प्रदेश में इसका असर भी देखने को मिलेगा। इससे पहले शनिवार को भोपाल,इंदौर, उज्जैन में धूप खिली रहेगी शहडोल, रीवा ,सीधी, मऊगंज ,अनूपपुर आदि जिलों में ओले बारिश और आंधी चलेगी। सीधी में तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
कुछ इलाकों में गर्म हवाएं भी चलेगी
मौसम विभाग के अनुमान से 27 से 31 मार्च के बीच प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा।कुछ इलाकों में गर्म हवाएं भी चलेगी। कई शहरों में पर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।सामान्यत दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो सकता है। हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी मौसम विभाग के अनुसार मार्च से में तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान लगाया गया है।अप्रैल में में हीट वेव का असर सबसे ज्यादा हो सकता है।इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।
तेज धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि
उत्तराखंड की ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। चमोली उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्के बारिश की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है।जिससे तापमान सामान्य बना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई है मैदानी क्षेत्र में सूरज की तपेश अधिक है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं।
कुछ जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
ग्वालियर ,सागर और शहडोल में बादल छाने के साथ-साथ बारिश की संभावना भी थी लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव हुआ है। गिरवर 13.5 डिग्री सेल्सियस,राजगढ़ 14.4 डिग्री सेल्सियस, अशोक नगर 14.5 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी 14.6 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो 14.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर 21.6 डिग्री सेल्सियस,खरगोन 21.2 डिग्री सेल्सियस सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है
वही अधिकतम तापमान की बात करें तो अमरकंटक 26.1 डिग्री सेल्सियस, देवरा 29.3 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम 30.2 डिग्री सेल्सियस,कल्याणपुर 31.0 डिग्री सेल्सियस, रतलाम 36.2 डिग्री सेल्सियस,नरसिंहपुर 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal 23 March 2025: आज मेष, कर्क, मकर राशि का दिन होगा मंगलमय,जानिए सभी राशियों का राशिफल