MP Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव, तिखी धूप से हुई चुभन, गर्म हवा की रफ्तार तेज, कुछ शहरों का सबसे अधिक तापमान
उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जबकि दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र में मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।
- दिन-रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की वृद्धि
- कुछ शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
- वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से लू का असर
MP Weather Update : एमपी का मौसम लगातार बदल रहा है।मार्च महीने में सामान्य से ज्यादा गर्मी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की माने तो इस बार गर्मी ने पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।उत्तर भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जबकि दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र में मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।
देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 25 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज की जा सकती है अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है।जो आज के 38.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में राहत देगा। सुबह हल्की धुन-दूर दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
दिन-रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की वृद्धि
बीते यदि 24 घंटे की बात करें तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला है।प्रदेश के सभी संभागों में दिन-रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है प्रदेश में खजुराहो में अधिकतम तापमान 41. 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।भोपाल,इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। देवास की रात सबसे गर्म दर्ज हुई है।और तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।मौसम विभाग की माने तो पूरे प्रदेश में पर बढ़ रहा है। कई जगह तापमान में कमी दर्ज की गई है।
कुछ शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की माने तो कई शहरों में गर्मी का असर देखने को मिला है खजुराहो में 40.4 डिग्री सेल्सियस,दमोह में 40.5 डिग्री सेल्सियस, गुना सतना से पूरी में 40.02 डिग्री सेल्सियस और सागर में तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
इसी तरह मंडल टीकमगढ़ में 39.8 डिग्री सेल्सियस,नर्मदापुरम में 39.6 डिग्री सेल्सियस,रीवा में 39.4 डिग्री सेल्सियस,शाहजहांपुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 38.7 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 3.5 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 38.4 डिग्री सेल्सियस,बैतूल रतलाम में 3.02 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।
बड़े शहरों की यदि बात करें तो भोपाल में 38.7 डिग्री सेल्सियस इंदौर में 37.6 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में 39.5 डिग्री सेल्सियस उज्जैन में 38 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से लू का असर
पिछले तीन दिनों से प्रदेश में गर्मी का असर काफी बढ़ गया है। दिन में तीखी धूप खिली रहती है इस कारण लोग बचने के तरीके ढूंढते हैं। कई शहरों में पर सामान्य से एक डिग्री से दशमला 5 डिग्री तक अधिक पहुंच गया है।पहले मार्च के आखिरी में प्रदेश में लू का असर भी देखने को मिला है।
लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से अब अप्रैल में लू का असर रह सकता है। मालवा निवड, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों मिलन का असर रहने की संभावना जताई गई है। जिनमें रतलाम उज्जैन खरगोन खंडवा तर आदि शामिल है। मौसम विभाग की माने तो समानता दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है।