पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी,आईजी और एसपी को PHQ ने कहा 7 दिन में भेजे जानकारी, आदेश हुआ जारी
प्रदेश में 10 साल से एक ही जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मियों को हटाने की तैयारी चल रही है।
- 10 साल से एक ही जिले में पदस्थ
- पीएचक्यू ने जारी किया आदेश
- अधिकारियों के 7 दिन के भीतर जानकारी देनी होगी
MP Police Transfer : विभाग मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 10 साल से एक ही जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मियों को हटाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के आईएसपी को आदेश जारी कर दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने 10 साल से एक ही जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड सूची मांगी है। इससे बड़े स्तर पर प्रदेश भर में पुलिस अधिकारी और जवानों का ट्रांसफर किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को जवान और 10 साल से पदस्थ अधिकारियों के 7 दिन के भीतर जानकारी देनी होगी। सर्वोच्च प्राथमिकता का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।25 फरवरी तक जानकारी पुलिस विभाग पहुचानी होगी।