Madhya Pradesh Budget : मध्यप्रदेश का बजट कुछ देर में पेश, आम आदमी ,किसानों , युवाओं ओर कर्मचारियों के लिए क्या होगा खास जानें
मध्यप्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट आज पेश करेगी। इसमें किसानों को बोनस, सोलर पंप, युवाओं को नौकरियां और कर्मचारियों का DA बढ़ाने की योजना हो सकती है।
- किसानों को बोनस और सोलर पंप देने की योजना।
- युवाओं के लिए 1 लाख नई नौकरियां, सरकारी विभागों में भर्तियां।
- कर्मचारियों के DA में वृद्धि, संविदाकर्मियों की सैलरी में भी इजाफा।
Madhya Pradesh Budget ; मध्यप्रदेश की सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है, और इस बार बजट का आकार 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार इस बजट के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं करने जा रही है। खासकर किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान हो सकता है।
इस बजट में सबसे खास ध्यान किसानों और दूध उत्पादकों पर दिया गया है। सरकार किसानों को राहत देने के लिए कृषि क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं का ऐलान कर सकती है।
सबसे महत्वपूर्ण घोषणा धान उत्पादन पर 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि देने की हो सकती है। इसके अलावा, दूध उत्पादक किसानों को 5 रुपये प्रति लीटर बोनस देने का ऐलान भी हो सकता है, जिससे किसान वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1899683922528878748
इस बजट में सबसे महत्वपूर्ण बात यह हो सकती है कि सरकार किसानों के लिए 5 हॉर्सपावर का सोलर पंप देने का प्रावधान कर सकती है। यह सोलर पंप न केवल किसानों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि उनके खर्चे भी कम होंगे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने 5 सालों में ढाई लाख नौकरियों का वादा किया था, जिसके तहत इस बजट में 1 लाख नई नौकरियों की घोषणा की जा सकती है।
बेरोजगारों के लिए
सामान्य प्रशासन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सरकारी विभागों में 81 हजार से ज्यादा पद खाली हैं, और सरकार इन पदों पर भर्ती की योजना बना रही है। खासकर स्कूल शिक्षा विभाग में 24,500 और पुलिस विभाग में लगभग 20,000 पदों पर भर्ती की योजना है।
विपक्ष के आरोपों
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए बेमानी बातें कर रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2003 में मध्यप्रदेश का बजट कितना छोटा था और अब बीजेपी सरकार के दौरान राज्य में कितना बदलाव आया है। देवड़ा ने यह भी कहा कि इस बजट को लेकर जनता से सुझाव मांगे गए थे और विशेषज्ञों की राय भी ली गई थी।
विपक्ष के आरोपों के बावजूद, वित्त मंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट हर वर्ग के लिए होगा और इसमें सभी क्षेत्रों, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और बिजली, में विस्तार की योजना शामिल होगी।
कर्मचारियों को भी बड़ी राहत
इस बजट में कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिल सकती है। महंगाई भत्ते (DA) में 14 प्रतिशत तक वृद्धि की घोषणा हो सकती है, जिससे कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत DA मिल रहा है, जो अगले वित्तीय वर्ष में बढ़कर 64 प्रतिशत तक हो सकता है। साथ ही, संविदाकर्मियों के वेतन में भी 4 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है, जिससे उनकी जीवनशैली में भी सुधार होगा।
यह बजट ना सिर्फ प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मुख्यमंत्री के उस वादे को भी पूरा करेगा, जिसमें उन्होंने गरीबों, किसानों, और युवाओं के लिए कई योजनाएं बनाने का वादा किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये घोषणाएं किस तरह से प्रदेश की तस्वीर बदलने में मदद करती हैं और किस हद तक ये घोषणाएं साकार होती हैं।
शराब विभाग के सहायक आबकारी आयुक्त को ले डूबी शराब हो गया बड़ा एक्शन