Indore News : 9 माह बाद अपने पति के पास वापस लौटी महिला,प्रेमी ने किया ऐसा अंजाम,जानिए मामला
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
- पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी थी महिला
- दुष्कर्म और बंधक बनाने का मामला दर्ज
- जल्द ही किया जाएगा आरोपी को गिरफ्तार
Indore News : कनाड़िया थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग और दुष्कर्म के आरोप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां रहने वाली एक शादीशुदा महिला पहले तो घर से प्रेमी के साथ भागी थी।और बही भागी हुई महिला ने उसी प्रेमी पर दुष्कर्म करने और बंधक बनाने का आरोप दर्ज कराया है।और सूत्रों के मुताबिक फरियादी महिला के पति ने 9 महीने पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी थी महिला
असल में इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली शादीशुदा महिला घर से अचानक से गायब हो गई थी। जिसके चलते उसके पति ने करीब 9 महीने पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी।और वही घर से भागने से पहले ही महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे हुए साढ़े तीन लाख रुपए और 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे।उसका पति व पुलिस लगातार उसकी खोज कर रहे थे।और फिर करीब 9 महीने बाद महिला अचानक थाने पहुंच जाती है।जिसके बाद एक नई कहानी सुनने को मिलती है।
दुष्कर्म और बंधक बनाने का मामला दर्ज
पहले महिला पति को छोड़कर भागी थी।फिर 9 महीने बाद वापस लौट अति है। लौटने के बाद थाने में प्रेमी विनय उर्फ विवेक के खिलाफ दुष्कर्म और बंधक बनाने का मामला दर्ज कराती है। पीड़िता ने थाने में बयान दिया है कि आरोपी युवक उसे मीठी मीठी बातो में लेकर साथ ले गया और विभिन्न जगहों पर बंधक बनाकर उसके साथ जबरजस्ती संबंध बनाए है।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
वही इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा है की महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जांच अभी जारी है।
यह भी पढ़ें:-Mp News : मजदूर मां ने 90 हजार की बाइक दिलाई, बेटे को पसंद नहीं आई, बेटे ने उठा लिया बड़ा कदम