EOW Today News : EOW की 10 घंटे की कार्यवाही में, करोड़ पति निकला नगरपलिका दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी

  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही
  • आय से 1200 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिल
  • प्रदेश भर में सोलर पैनल लगाने का काम

EOW Today News : जबलपुर में ईओडब्ल्यू की टीम ने मंडला जिले के बिछिया नगर पालिका में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शिव प्रसाद झारिया के घर पर शनिवार को छापा मारा था।

छापा मारने के पश्चात ही पूरे घर और कार्यालय में हड़कंप छा गया इस पर शिकायत मिली थी। कि इसके पास आय  से अधिक संपत्ति है। टीम ने घर और कार्यालय में छापा मारा और लगभग 8 घंटे तक चली कार्यवाही में झरिया के पास 3 करोड़ 5 लाख  रुपए की संपत्ति का पता चला है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत

शिव झरिया के पास आय से 1200 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने पर ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध कमांक 21/25 धारा 13 (1) बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बैंक खातों और अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है।

इस जांच में लगभग 4 डीएसपी,4 इंस्पेक्टर और एक सीमित अन्य सदस्य शामिल है। प्रशासन के दो राज्य अधिकारी, एक डॉक्टर और मेडिकल टीम भी वहां मौजूद है टीम घर में मौजूद संपत्ति दस्तावेज और अन्य वस्तुओं का मूल्यांकन कर रही है।

प्रदेश भर में सोलर पैनल लगाने का काम

आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि सिर्फ ₹10000 प्रति महीने कमाने वाला आरोपित शिवांशी ग्रीन सॉल्यूशन, शिवांशी इंडिया निधि और शिवांगी ट्रेवल्स कंपनी में डायरेक्ट भी है।शिवांसी ग्रीन कंपनी प्रदेश भर में सोलर पैनल लगाने का काम करती है।

शिवांशी इंडिया निधि कंपनी बैंकिंग व्यवसाय का कार्य करती है।और शिवांगी ट्रैवल्स में चार इनोवा क्रिस्टा वहां दर्ज किए गए हैं।वाहनों की कीमत 1 करोड़ 50 लख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। तीनों कंपनियों के चार दफ्तर मंडल में अलग-अलग स्थान पर स्थित है।इसके साथ ही घरेलू सामान नगद राशि गहने सहित कुल 32 लाख 85000 की संपत्ति जांच में मिली है।

दिल्ली में कुल चार इनोवा क्रिस्टा वाहन

  • जांच के दौरान वाहन मिले है वाहनों की कुल कीमत 1,05,00,000 रुपये तथा आरोपी के नाम से एम०जी० हेक्टर ग्लोस्टर वाहन कीमत 45,23,768 रुपये है। इस प्रकार आरोपी की कम्पनी एवं उसके नाम से वाहनों की कुल कीमत 1,50,23,768 रुपये है।
  • उसके पास एक भवन व चार प्लाट भी हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख 57 हजार 858 रुपये हो सकती  है। 29 लाख 72 हजार रुपये की 12 बीमा पालिसियां भी मिली हैं।
  • 5 लाख रुपये के दो एफडीआर पाई गईं। दैवेभो शिवांगी ट्रेवल्स का डायरेक्टर है, जिसकी कंपनी दिल्ली में कुल चार इनोवा क्रिस्टा वाहनों का संचालन करती है।
  • वाहनों की कुल कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपये है। आरोपित की कंपनी व उसके नाम से वाहनों की कुल कीमत एक करोड़ 50 लाख 23 हजार 768 रुपये पाई गईं।
  • ईओडब्ल्यू ने अन्य घरेलू सामान/ नगद / ज्वेलरी भी जब्त की है जिसकी कुल कीमत 32,85,000 रुपये है।

Related Articles