तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की होगी गिरावट, इन शहरों में सबसे अधिकतम तापमान दर्ज

मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  • मध्य प्रदेश के इन शहरों का मौसम
  • मौसम बदलने का मुख्य कारण
  • अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Aaj Ka Mausam : बीती कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। ठंडा ने जाते-जाते दिल्ली मध्य प्रदेश समिति कई राज्यों में वापसी कर ली है।छत्तीसगढ़ में भी ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो 24 फरवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रवाहित करने वाला है।

इस कारण पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।इसके साथ ही 8 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगे।जिससे ठंड बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश के इन शहरों का मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भोपाल ग्वालियर में बादल छाने की संभावना है। वहीं इंदौर, उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को राजधानी भोपाल,इंदौर,उज्जैन,धार, गुना, नर्मदा पुरम, खंडवा, खरगोन, रायसेन,रतलाम, खजुराहो, नरसिंहपुर, उमरिया के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। जिस कारण ठंड का एहसास काम होगा।

_Mausam
_Mausam ( image create by insamachar )

मौसम बदलने का मुख्य कारण

वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय है। इन्हीं वजह से मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

शुक्रवार से ही दिन के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। और वही पचमढ़ी का तापमान 9.00 डिग्री सेल्सियस,अशोकनगर 10.5 डिग्री सेल्सियस, मंडेला 12.00 डिग्री सेल्सियस, सीहोर 12.3 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर 12.6 डिग्री सेल्सियस पर है।

और वही अधिकतम तापमान वाले शहर देखे तो नर्मदा पुरम 26.5 डिग्री सेल्सियस,छतरपुर 28 .1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 28.5 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी 29.0 डिग्री सेल्सियस, सिवनी 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

यूपी में मौसम की स्थिति

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से पंजाब और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी हिमालय में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बर्फबारी होती रहेगी।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्व उत्तर भारत के 13 राज्यों में तेज हवा के साथ 12 साल ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।एक नया बेस्ट डिस्टरबेंस सोमवार को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। जिससे मंगलवार से भारी बर्फबारी हो सकती और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:-आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मेष, कर्क, मकर के जीवन में होगी दिक्कत, जानिए आज का राशिफल

Related Articles