Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले, दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी,जानिए कुछ शहरों का न्यूनतम तापमान

  • कड़ाके की ठंडा से कुछ राहत मिली
  • कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना
  • कुछ शहरों का न्यूनतम तापमान

Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश के कई शहरों का तापमान एक बार फिर पलट रहा है।रात के समय तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।वही दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बड़े बदलाव के कारण लोगों को कड़ाके की ठंडा से कुछ राहत मिली है।

सोमवार को भोपाल, उज्जैन,नर्मदा पुरम और जबलपुर संभाग के कई शहरों में दिन का तापमान 1.5 से 2.5 डिग्री तक गिर गया है। वही इंदौर ,नर्मदा पुरम,उज्जैन, शहडोल और सागर संभाग में रात का तापमान 3 डिग्री तक उछाल देखा गया है।

मौसम विभाग की माने तो

मौसम अनुसार अगले 48 घंटे के लिए पांच राज्यों में भारी बारिश का लाइट जारी किया गया है।उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 18 से 19 फरवरी के बीच तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

चक्रवर्ती गतिविधियों के कारण पूर्वी भारत में 18 से 21 फरवरी तक बारिश हो सकती है।और कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी 18 से 21 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

कुछ शहरों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क बना रहा है। सुबह रात के समय सर्दी का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है।दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

वहीं पचमढ़ी 10.3 डिग्री सेल्सियस, कल्याणपुर 11.1 डिग्री सेल्सियस ,मंडेला 11.2 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर 11 डिग्री सेल्सियस,राजगढ़ 12.0 डिग्री सेल्सियस, देवास 18.2 डिग्री सेल्सियस,अमरकंटक 17.1 डिग्री सेल्सियस, रायसेन 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

कुछ शहरों का अधिकतम तापमान

पचमढ़ी 26.9 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर 27. 4 डिग्री सेल्सियस ,अमरकंटक 29.2 डिग्री सेल्सियस, शिवनी 14.2 डिग्री सेल्सियस,मंडल 34.02 डिग्री सेल्सियस,देवास 33.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 30.0 डिग्री सेल्सियस बड़वानी 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

सुबह और शाम को हल्का कोहरा

पूरे राज्य में मौसम साफ बना रहेगा ठंड से राहत होगी। अगले 5 दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।ग्वालियर और रीवा संभाग में सुबह और शाम में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम,  की बारिश दर्ज की गई है। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हुए हैं।पहले पश्चिमी राजस्थान और दूसरा पश्चिम मध्य प्रदेश में एक्टिव है। अगले 24 घंटे की बात करें तो नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में बारिश की अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles