मौसम में बदलाव लगातार जारी, तेज धूप खिली,कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी,जानिए मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतर संभागों में तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना जताई है।

  • मौसम विभाग के अनुसार
  • प्रदेश में तापमान का रिकॉर्ड
  • प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी
  • हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं

Aaj Ka Mausam : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप खिली हुई है।बुधवार को एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी भोपाल के साथ  ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतर संभागों में तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो  फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं हुआ है।, जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन एक ट्रफ लाइन गंगीय पश्चिम बंगाल से लेकर तेलंगाना तक बनी हुई है,

जो आने वाले दिनों में हल्के बदलाव ला सकती है। इसके साथ ही 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इससे तापमान में फिर गिरावट हो सकती है।

प्रदेश में तापमान का रिकॉर्ड

बुधवार को ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान 2.3 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में भी तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान भी भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और जबलपुर में सामान्य से ज्यादा रहा।

वहीं, 24 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है।हम आपको बता दें, मंगलवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के ग्वालियर और दतिया जैसे शहरों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है।

Mausam
Mausam (image create by Wikipedia )

प्रदेश में तापमान का हाल

बुधवार को प्रदेश के ग्वालियर संभाग के जिलों में 2.3 डिग्री से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया।वहीं इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में भी तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक किया गया है। न्यूनतम तापमान भी भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और जबलपुर में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

कल कैसा होगा मौसम

गुरुवार को सुबह के समय धुंध रह सकती है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल भी देखने को मिल सकते है। दोपहर के समय बादल घने हो जाएंगे। रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहेगा।

mp mausam
mp mausam (image create by totaltv.in)

21 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। 21 से 24 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में भी लगातार इजाफा होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है

Related Articles