मौसम में बड़ा बदलाव,रात हुई सर्द,और दिन में खिली धूप,जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल
जबलपुर और ग्वालियर में दिन के समय सर हवा चल रही है। रात में भी तापमान में गिरावट होती जा रही है।
- प्रमुख शहरों में रात का तापमान
- पीछले सप्ताह मौसम की स्थिति
- एमपी में मौसम का पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam : मध्य प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर एक बार फिर शुरू होने वाला है।दिन के समय ठंडी हवाएं चल रही है।जबकि रात और मैं अधिक सर्द हो गई है। शनिवार और रविवार की रात प्रदेश के तीन शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।पचमढ़ी में तापमान 6.01 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे जबलपुर,सागर,शहडोल,रीवा और भोपाल संभाग में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
प्रमुख शहरों में रात का तापमान
शनिवार शनिवार रविवार की रात खजुराहो में तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।4.6 डिग्री की गिरावट के साथ दर्ज किया गया है।13 डिग्री सेल्सियस छिंदवाड़ा में तापमान दर्ज किया गया है।भोपाल का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
इंदौर में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य शहरों में देखें तो कल्याणपुर 9 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर 9.3 डिग्री सेल्सियस, मंडेला 11.4 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ 10.6 डिग्री सेल्सियस ,उमरिया 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
पीछले सप्ताह मौसम की स्थिति
फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के कई शहरों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लेकिन 19,20 फरवरी को भिंड मुरैना में शहरों में बारिश हुई है।जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो फरवरी में कई बेस्ट डिस्टरबेंस सक्रिय होते हैं इस बार भी ऐसा ही हुआ है।
यह भी पढ़ें:–रविवार के दिन सूर्य देवता को जल अर्पित करने से इन राशियों को मिलेगा लाभ,जानिए राशिफल
जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश होने की संभावना नहीं है। जबलपुर और ग्वालियर में दिन के समय सर हवा चल रही है। रात में भी तापमान में गिरावट होती जा रही है।25 फरवरी को दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा।
एमपी में मौसम का पूर्वानुमान
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्वी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में अभी भी मौजूद है।पश्चिम बंगाल के गेगाई क्षेत्र से लेकर आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट तक एक द्रोणिका बनी है। उत्तरी केरल से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक भी एक द्रोणी का बनी हुई है।
इस मौसम प्रणाली के चलते हवाओं का रूप उत्तरी हो गया है। और तापमान में गिरावट होने लगी है। दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।आज सोमवार को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ चौक से दवाओं का रूप बदल सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
गर्मी का होगा एहसास
एमपी मौसम विभाग की माने तो भोपाल में आज मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के असर है। मार्च के पहले सप्ताह से ही तापमान बढ़ने से प्रदेश में गर्मी का एहसास अभी से होने लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 4 डिग्री सेल्सियस तक की तापमान में वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय,अब महिलाएं नहीं कर सकती यह दावा जानिए