करेली मे कल रात धाय-धाय अपराधियों का गढ़, कानून का खौफ कहीं नहीं देखे video
नरसिंहपुर जिले में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। गुंडागर्दी, गोलीबारी और मारपीट की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ये जिले के दो मंत्रियों की जिम्मेदारी वाली कड़ी का बड़ा सवाल है।
- जिले में बढ़ते अपराधों से हड़कंप।
- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।
- क्या जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति कमजोर हो गई है।
Crime in Narshimpur : नरसिंहपुर जिले में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी मौजूदगी का एहसास करवा दिया है। हाल ही में, करेली शहर के व्यस्त चौराहे पर गोलीबारी और मारपीट का मामला सामने आया। यह घटना न केवल वहां के लोगों के लिए शॉकिंग थी, बल्कि पूरी जिले में हड़कंप मच गया।
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन फिर भी सवाल उठते हैं कि क्या जिले में अपराधी इतनी हिम्मत क्यों दिखा रहे हैं
जिले की कमान दो प्रमुख मंत्री
कुछ दिन पहले ही जिले के एक रेत कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी, और अब करेली में हुई यह घटना साफ तौर पर इस बात की ओर इशारा करती है कि जिले में कानून-व्यवस्था का हाल ठीक नहीं है।
दिलचस्प बात यह है कि जिले की कमान दो प्रमुख मंत्री – शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के हाथों में है। ऐसे में यह सवाल और भी ज्यादा गहरा हो जाता है कि क्या इन दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में जिले की व्यवस्था ठीक से नहीं चल रही?
इस बढ़ते अपराध का मुख्य कारण क्या है?
क्या पुलिस की ढिलाई जिम्मेदार है या जिले में चल रहे राजनीतिक माहौल के कारण पुलिस खुलकर काम नहीं कर पा रही है? यह दोनों सवाल इस समय हर किसी की जुबान पर हैं।
करेली शहर को किसकी नजर लग गई है
जिले के व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना ने न केवल लोगों को हैरान किया, बल्कि यह घटना इस बात की भी ओर इशारा करती है कि अब अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रहा। पुलिस की कार्यवाही के बावजूद इस घटना ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या जिले में कानून-व्यवस्था सही से काम कर पा रही है
रात के अंधेरे में गुंडों का कहर खुलेआम गुंडागर्दी, क्या नरसिंहपुर बन रहा है बिहार