मौसम में फिर हुआ बड़ा बदलाव,वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ सक्रिय, तापमान में होगी गिरावट,जानिए मौसम के ताजा हाल

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोन सरकुलेशन एक्टिव है।

  • पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद
  • एमपी में पिछले 24 घंटों के दौरान
  • प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क
  • मौसम में हो सकता है बड़ा बदलाव

Aaj Ka Mausam  : मध्यप्रदेश के मौसम में फिर बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। कुछ दिनों से हो रहे गर्मी के तेज अहसास से थोड़ी राहत मिली है।हवाओं के साथ नमी आने के कारण कई जिलों में बादल भी छाए है।

कुछ जिलों में बारिश भी हुई।वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हुई है।शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद शनिवार से रात के तापमान में गिरावट आने के आसार है।मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोन सरकुलेशन एक्टिव है।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद

वही उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है।इस वजह से प्रदेश के मौसम में बदलने देखा जाएगा।शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद शनिवार से रात के तापमान में गिरावट आने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो  24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

Mausam 
Mausam ( image create by skymetweather)

एमपी में पिछले 24 घंटों के दौरान

गुरुवार के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं छतरपुर में पानी गिरा है। प्रदेश में सबसे कम 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज हुई। 34 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख जगहों का तापमान

भोपाल में 14.4, ग्वालियर में 14.8, इंदौर में 16.8, पचमढ़ी में 11.5, राजगढ़ में 14.6, उज्जैन में 14.5, मंडला में 13.6, जबलपुर में 14.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।अधिकतम तापमान की बात करे तो भोपाल में 31.6, ग्वालियर में 28.8, इंदौर में 30.6, पचमढ़ी में 26.5, उज्जैन में 31.4, जबलपुर में 31.5 और खरगोन में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क

मौसम विभाग की माने तो  शुक्रवार को प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, शुक्रवार से पारे में गिरावट होने लगेगी। गुरुवार को मुरैना और भिंड में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

Mausam 
Mausam  ( image create by insamachar)

मौसम में होगा बड़ा बदलाव

पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार को आगे बढ़ जाने की संभावना जताई जा रही है।उसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा और शनिवार से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार को आगे बढ़ जाने की संभावना जताई गई है।उसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा और शनिवार से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के आसार है।उसके प्रभाव से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:-मौसम में बदलाव लगातार जारी, तेज धूप खिली,कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी,जानिए मौसम का मिजाज

Related Articles