Aaj Ka Mausam : मौसम में लगातार उतार चढ़ाव, तेज गर्मी से हुई चुभन,21 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा

21 फरवरी को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को ग्वालियर चंबल हल्की बारिश हुई।

  • अधिकतम जिलों में ज्यादा पारा दर्ज
  • अन्य राज्यों में मौसम का हाल
  • दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच

Aaj Ka Mausam : मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के कारण मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।कई दिनों में बादल छा रहे हैं और अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण हवाओं का रोक बदल रहा है।ग्वालियर,चंबल,सागर संभाग के जिलों में बुधवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई है।

बादलों के कारण रात के रात के तापमान में मामूली सी वृद्धि की संभावना हुई है।प्रदेश में एक बार फिर से बेस्ट और डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। जिसके प्रभाव से 21 फरवरी को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को ग्वालियर चंबल हल्की बारिश हुई।

जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन में गर्मी का असर देखने को मिला है।मौसम विभाग की माने तो बुधवार को मौसम साफ रहेगा 21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में यानी सीधी,सिंगरौली,शहडोल सिवनी मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

अधिकतम जिलों में ज्यादा पारा दर्ज

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल में 32.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 31.5 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 32 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं ग्वालियर में एक ही दिन में तापमान 4.5 डिग्री पार कर गया है।

यहां बदल जाने की वजह से गिरावट हुई है। सागर में पर 32 डिग्री और नर्मदा पुरम, खंडवा ,खरगोन, रतलाम, मंडल में 33 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।सोमवार मंगलवार की रात में कई शहरों में 15 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है।फरवरी में कई बेस्ट डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम विभाग की माने तो नोएडा और के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान लगाया गया है।नोएडा में 19 से 20 फरवरी को भारी बारिश होने की संभावना भी है।

मुंबई में तापमान में वृद्धि के बाद 19 फरवरी से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। लखनऊ में 20 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है।राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है।

Related Articles