Aaj ka Mausam : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम,तापमान में होगी गिरावट,इन जिलों में सबसे अधिक तापमान
- तापमान में बदलाव का कारण
- प्रमुख स्थानों का तापमान
- आने वाले दिनों में मौसम लगा करवट
Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश का मौसम में अभी ठंड से रहता है। वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रवाहित करने वाली मौसम प्रणाली सक्रिय अभी नहीं है। हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है।इस कारण मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान की माने तो इस तरह का प्रभाव अभी दो-तीन दिन तक और बना रह सकता है
तापमान में गिरावट आने के आसार दिख रहे हैं।प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।सबसे कम तापमान मंडल में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही अधिकतम तापमान की बात करें तो सिवनी में 34.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।अब इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन समेत प्रदेशभर के स्कूलों में भी समय बदलेगा।
तापमान में बदलाव का कारण
सम विभाग की माने तो एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। जिसके कारण हर्ष हरियाणा और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बना रहा है इस कारण मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख भी बीच-बीच में उतरी हो जाता है इस वजह से तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है।
जबलपुर, दमोह, खजुराहो, सागर, सतना, उमरिया, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी में 32 डिग्री या इससे अधिक रहा है।जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया।
प्रमुख स्थानों का तापमान
प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो भोपाल में 14.4, ग्वालियर में 13.3, इंदौर में 16.5 उज्जैन में 13.4 ,पचमढ़ी में 9.9, उज्जैन में 13.4, छिंदवाड़ा में 12.4, जबलपुर में 13 मंडला में 10.6 ,रीवा में 15.5 और बालाघाट में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
वही अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 31, ग्वालियर में 30 इंदौर में 30.3 पचमढ़ी में 26.9 रतलाम में 32.4 उज्जैन में 31.8 जबलपुर में 32 मंडला में 34 नरसिंहपुर में 27.4 रीवा में 31.2 और बालाघाट में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
आने वाले दिनों में मौसम लगा करवट
मौसम विभाग की माने तो सभी जिलों का मौसम सोमवार को शुष्क बना रहेगा।वहीं 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान की स्थिति में बदलाव का दृष्टिकोण जारी किया है।
विभाग की माने तो अगले 4 दिन के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है 17 फरवरी से नया वेस्ट डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय में एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से दो से तीन दिन बाद प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।