MP Weather Update : मौसम में बड़ा फेरबदल, रात दिन के तापमान में तेजी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव,जानिए मौसम का ताजा हाल

राजधानी भोपाल और इंदौर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।12 मार्च से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।c

  • पश्चिमी जिलों में गर्मी का ज्यादा असर
  • एक बार फिर हो सकती है तापमान में गिरावट
  • रात और दिन के तापमान में हुई तेजी

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दी है। प्रदेश के अधिकांश जिले में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है।इस सीजन का सबसे गर्म स्थान रहा है।

जहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुजरात से लगे इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ने लगी है। राजधानी भोपाल और इंदौर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।12 मार्च से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश होने के आसार नहीं है।

कुछ जिलों का तापमान

यदि प्रमुख जिलों के तापमान पर नजर डालें तो भोपाल में 35.4 डिग्री सेल्सियस,इंदौर में 35.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर पर 34.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान देखें तो भोपाल में 21.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 21.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 15.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

 पश्चिमी जिलों में गर्मी ज्यादा असर

प्रदेश के पश्चिमी इलाकों के जिले, पूर्वी जिलों की तुलना में अधिक गर्म हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, रात के तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है और कुछ जिलों में रातें अभी भी ठंडी हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

सोमवार को धार-रतलाम में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उज्जैन में 37 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

Weather Update
Weather Update

एक बार फिर हो सकती है तापमान में गिरावट

मौसम विभाग की माने तो 12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस  सक्रिय होगा। जिसका सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा जिस दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लेकिन दो-तीन दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

रात और दिन के तापमान में हुई तेजी

तीन दिन प्रदेश में गर्मी का असर काफी देखने को मिला है सोमवार को धार-रतलाम में 38 डिग्री, शिवपुरी-मंडला में 37 डिग्री, गुना में 36.5 डिग्री, खरगोन में 36 डिग्री, सागर, सिवनी, नर्मदापुरम-टीकमगढ़ में 35.8 डिग्री, खजुराहो में 35.6 डिग्री, दमोह-बैतूल में 35.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 35.2 डिग्री और खंडवा में 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। इंदौर में 35.6 डिग्री, भोपाल में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.5 डिग्री और जबलपुर में 34 डिग्री रहा। सोमवार की रात की बात करें तो धार में सबसे ज्यादा 23.2 डिग्री रहा था।भोपाल, इंदौर में 21 डिग्री से ज्यादा रहा।

इस सप्ताह प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह इंदौर, उज्जैन और नर्मदा पुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक हो सकता है।गुजरात के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से भोपाल, जबलपुर,सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य से 15 से 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इंदौर, उज्जैन ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान दर्ज किया जा सकता है। यह सामान्य इतनी से 34 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Mousam : मौसम में हुआ बड़ा बदलाव,होली से पहले आग उगलने लगा सूरज,जानिए मौसम के ताजा हाल

Related Articles