अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, 7 कट्टे, दो अधबने कट्टे और कट्टे बनाने का सामान बरामद

WhatsApp Channel Join Now

मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि बिजपुरी गांव में स्थित सरसों के खेत में अवैध हथियार (illegal weapons ) निर्माण का कार्य चल रहा है।

 

MP News : भिण्ड जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए खेत में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने का सामान भी जब्त किया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों को रिमांड लेकर आगे पूछताछ करने की बात कही जा रही है। दरअसल भिण्ड पुलिस अधीक्षक असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के नेतृत्व में अवैध हथियारों के विरुद्ध धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि बिजपुरी गांव में स्थित सरसों के खेत में अवैध हथियार निर्माण का कार्य चल रहा है।

Telegram Group Join Now

सूचना पर आरोपी के खेत में थाना देहात पुलिस व सायबर सेल भिण्ड ने संयुक्त रूप से दबिश देकर कटटा निर्माण कर रहे दो आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया है। कटटा निर्माण कराने वाला आरोपी टप्पे भदौरिया घटना स्थल से फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कटटा बनाने वाला सामान जप्त किया गया है।

सभी आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी खेत मालिक कट्टा निमार्ण करने वाले दो लोगों को उत्तर प्रदेश से लाया था जिनमें एक फरूर्खाबाद व एक मैनपुरी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

इन आरोपियों के ऊपर पूर्व में भी अवैध हथियार निर्माण (illegal weapons ) कर कारखाना संचालन करने के अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपीगण पूर्व में फिरोजबाद, मैनपुरी में भी कई बार गिरफ्तार किये जा चुके हैं। उक्त हथियार निमार्णकर्ताओं से हथियार निर्माण व अवैध हथियार (illegal weapons ) क्रय विक्रय के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

MP Free Cycle Yojana 2024 मोदी सरकार का बड़ा ऐलान अब हर बच्चे को दिए जायेगे साइकिल के लिए देगी पूरे 4500 रुपए करे आवेदन

देश दुनिया की नई खबरे पाने के लिए हमसे जुड़े ,नई अपडेट के लिए ग्रुप लिंक पर किलिक करे

Telegram  / facebook / WhatApp/kooapp

Group 1 , Group 2 , Group 3 , Group 4 ,Group 5

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment