Mp Big News:दिग्विजय सिंह को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही बड़ी बात

WhatsApp Channel Join Now

दिग्विजय सिंह ने वोट बैंक के लिए हिंदू मुस्लिम का रास्ता ढूंढा (Rajgarh news ) ….मुख्यमंत्री मोहन यादव

Rajgarh news:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) ने राजगढ़ के मंगल भवन में भाजपा प्रत्याक्षी रोडमल नागर के नामांकन दाखिल करने के मौके पर आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे बड़े रामद्रोही हर जगह रंग बदलकर के बात कर रहे हैं। अगर सुसनेर में आकर बात कर रहे है तो राम मंदिर और संघ की तारीफ कर रहे हैं। अरे संघ की इतनी तारीफ करते हो तो आ जाओ शाखा में, स्वागत है आपका कौन रोक रहा आपका। आपकों कौन रोक रहा है।

लेकिन आपको केवल वोट लेना है। ये डुप्लीकेट नहीं चलेंगे, असली रंग में आना पड़ेगा। तभी तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी आपको इस बात का दुःख है की मंदिर क्यों बन रहा है। आपके मन में पाप है, पूरे हिंदू समाज को अपमानित करते हो। जीवन भर हिंदुओं और मुस्लिमों को लड़ाने जवाबदार अगर कोई व्यक्ति है तो एकमात्र व्यक्ति दिग्विजय सिंह है।

Telegram Group Join Now

जिसने हमेशा हिंदू मुस्लिम को लड़ाकर वोट बैंक का रास्ता ढूंढ़ा है। सीएम ने कहा कि राजगढ़ तो वो धरती है जिसने हमारे विचार के लिए देश भक्ती के लिए माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान राम के मंदिर का भूमिपुजन भी हुआ और भगवान राम के मंदिर का लोकार्पण भी हुआ। इससे अगर किसी को पेट में दर्द हुआ है और राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराया है तो वो एकमात्र पार्टी है कांग्रेस पार्टी।

3 मिनट का भाषण देकर ग्वालियर रवाना हो गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याक्षी रोडमल नागर के नामांकन दाखिल करवाया। इसके राजगढ़ के मंगलभवन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और तीन मिनट में जनसभा को संबोधित कर ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 1210 पदों के लिए निकली भारती जल्द करें आवेदन

देश दुनिया की नई खबरे पाने के लिए हमसे जुड़े ,नई अपडेट के लिए ग्रुप लिंक पर किलिक करे

Telegram  / facebook / WhatApp/kooapp

Group 1 , Group 2 , Group 3 , Group 4 ,Group 5

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment