शुगर रिकव्हरी के आधार पर किसानों को मिलेंगे गन्ने के बढ़े हुए रेट

WhatsApp Channel Join Now

नरसिंहपुर गन्ने में जैसे- जैसे शुगर रिकव्हरी बढ़ेगी, वैसे- वैसे जिले के गन्ना किसानों को गन्ना के बढ़े हुए रेट मिलेंगे। इस संबंध में कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशों पर अमल शुरू हो गया है। इसी क्रम में करेली सुगर मिल ने गन्ने के बढ़े हुए शेड्यूल रेट तय कर किसानों को सूचित किया है।

कलेक्टर रोहित सिंह ने गत दिवस बैठक लेकर सभी शुगर मिल संचालकों को निर्देशित किया था कि आगामी जनवरी- फरवरी माह में गन्ने का शुगर रिकव्हरी रेट बढ़ जाता है। इस कारण से गन्ने का शेड्यूल रेट तय कर 7 दिवस के भीतर किसानों को सूचित करें।

करेली शुगर सुगर मिल प्रबंधन ने किसानों को सूचित किया है कि करेली शुगर मिल ने गन्ना की सतत मूल्य वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार अब किसानों को करेली शुगर मिल में एक जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक कारखाना गेट पर गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य 320 रूपये, 16 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक 330 रूपये, एक फरवरी से 15 फरवरी तक 340 रूपये, 16 फरवरी से 28 फरवरी तक 350 रूपये और एक मार्च 2022 से पिराई सत्र समाप्ति तक 360 रूपये मिलेगा।

Telegram Group Join Now

इसके अलावा किसानों को पात्रतानुसार प्रोत्साहन बोनस योजना का लाभ भी दिया जायेगा।
करेली शुगर मिल में किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन बोनस योजना का लाभ भी देगी
गन्ने के बढ़ते मूल्य के अतिरिक्त करेली शुगर मिल में किसानों को पात्रतानुसार प्रोत्साहन बोनस योजना का लाभ भी दिया जायेगा। करेली शुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक श्री डीएनएम त्रिपाठी ने किसानों को सूचित किया है कि जो किसान भाई करेली शुगर मिल में न्यूनतम 200 क्विंटल गन्ना या उससे अधिक 25 जनवरी 2022 तक प्रदाय करेंगे। इसके बाद 26 जनवरी से कारखाना बंद होने तक अगर इतना या इससे अधिक गन्ना किसान शुगर मिल को प्रदाय करते हैं, तो संबंधित किसान को 26 जनवरी 2022 से प्रदाय किये गये गन्ने पर निरंतर बढ़ते मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल 15 रूपये की दर से प्रोत्साहन बोनस की राशि भी प्रदाय की जायेगी।

WhatsApp Group Join Now