Weather Update : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, गर्मी दिखाएगी अपने तेवर,कुछ शहरों में कम तापमान दर्ज,जानिए मौसम का ताजा हाल

दिन का तापमान बढ़ने के कारण लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा। आगामी एक सप्ताह तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

  • कुछ शहरों दिन और रात के तापमान में वृद्धि
  • होली के बाद बारिश का अनुमान
  • कुछ शहरों में सबसे न्यूनतम तापमान
  • इस सप्ताह कैसा होगा मौसम का हाल

Weather Update : मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर घटते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखने शुरु हो गए है।प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। खासतौर पर इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।15 मार्च के बाद तेज धूप खिली रहेगी।इसके बाद मौसम में एक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

मौसम विभाग की माने तो  15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी लेकिन इसके बाद मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।रविवार को दिन का तापमान बढ़ने के कारण लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा। आगामी एक सप्ताह तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

कुछ शहरों दिन और रात के तापमान में वृद्धि

प्रदेश के उज्जैन में 36.5 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री,भोपाल में 34.5 डिग्री, ग्वालियर में 33.4 डिग्री और जबलपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसी तरह रतलाम में 37.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 36.8 डिग्री, मंडला-शिवपुरी में 36 डिग्री, सिवनी में 35.4 डिग्री, दमोह में 35.2 डिग्री, गुना में 35.1 डिग्री, धार, नरसिंहपुर, टीकमगढ़-खजुराहो में 35 डिग्री, खरगोन में 34.8 डिग्री, बैतूल में 34.2 डिग्री और मलाजखंड में पारा 34 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

Update
Update

होली के बाद बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की माने तो 9 मार्च से होली तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिससे मौसम बदल सकता है। होली के दिन भोपाल सहित एमपी के अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेकिन रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।16 या 17 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना बन सकती है।

mousam (1)
mousam (1)

कुछ शहरों में सबसे न्यूनतम तापमान

प्रदेश के पांच बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान को देखे तो जबलपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। यहां पारा 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही  ग्वालियर में 13.3 डिग्री, उज्जैन में 14.5 डिग्री, भोपाल में 17.5 डिग्री और इंदौर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

वहीं प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही है। यहां पारा 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है  इसके अलावा खजुराहो (छतरपुर)/ नौगांव (छतरपुर) में 10.4 डिग्री, पचमढ़ी में 10.6 डिग्री, गिरवर में 10.8 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इस सप्ताह कैसा होगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो  इस सप्ताह इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होग।लेकिन गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रह सकता है।  भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-रात के सन्नाटे में गूंजी चीखें भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार की भेंट चढ़े 8 लोग, 7 की हालत गंभीर

 

Related Articles