Weather Update : मौसम में हुआ बड़ा बदलाव,गर्म हवाओं के चलते हुए, कई जिलों में गर्मी के तेवर तीखे,जानिए मौसम के ताजा हाल
प्रदेश के तीन शहरों का तापमान 39 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के पांच शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा है।
- कुछ शहरों अधिकतम और न्यूनतम तापमान
- हवा की गति 14 से 16 किलोमीटर प्रति
- होली के बाद और बढ़ सकता है असर
Weather Update : मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ सकती है।रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।और वही देख तो दिन का तापमान में भी वृद्धि हो रही है।इस कारण से दिन में काफी गर्व हो गए हैं।
प्रदेश के तीन शहरों का तापमान 39 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के पांच शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा है।भोपाल,इंदौर और जबलपुर में 37 डिग्री के ऊपर पर पहुंच गया है।खजुराहो, नर्मदापुरम,रतलाम, मंडल में भी गर्मी का असर काफी देखने को मिल रहा है
कुछ शहरों अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की माने तो एमपी में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस करीब पहुंच गया है। दिन और रात के तापमान पर बढ़ोतरी का क्रम जारी है। यदि पिछले 48 घंटे के दौरान बैतूल में 36.5 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 37.1 डिग्री सेल्सियस, गुना में 38.8 डिग्री सेल्सियस,जबलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
वहीं यदि न्यूनतम तापमान की बात करें तो 48 घंटे के दौरान भोपाल में 17.1 डिग्री सेल्सियस ,नर्मदा पुरम में 20.02 डिग्री सेल्सियस,खंडवा में 21 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 16 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस सागर में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया ।
हवा की गति 14 से 16 किलोमीटर प्रति
मौसम विभाग के माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। भोपाल में गुरुवार को हवा की गति 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान लगाया गया है। और यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है।
उत्तर भारत के वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अब गर्मी से राहत नहीं मिल सकती है। होली के बाद असर और बढ़ सकता है। लेकिन मार्च में उत्तर भारत में बेस्ट डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिनका असर होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मार्च के तीसरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना जरूर है।
भोपाल समिति प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। रात में पर बड़ा रहेगा प्रदेश के पूर्वी से जबलपुर,रीवा,सागर और शहडोल संभाग में भी गर्मी का असर बढ़ जाएगा। 12 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसका असर मध्य प्रदेश के कुछ कुछ हिस्से में अगले एक-दो दिन में देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Mousam : गर्मी का तांडव मध्य प्रदेश में मौसम का हाल, क्या कुछ राहत मिलने वाली है