कलेक्टर का नोटिस मिलने पर फुट फुट कर रोने  लगे एसडीएम साहब ,जाने क्या हे बजह

नोटिस मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए एसडीएम संजय उपाध्याय रोने लगे आपको बता देखी एसडीएम को नोटिस notice उनके वायरल वीडियो के चलते दिया गया है

मध्य प्रदेश के ब्यावरा एसडीएम का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एसडीएम किसी को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।  इस संबंध में कलेक्टर ने उसके खिलाफ नोटिस (notice) जारी किया है। नोटिस मिलने पर एसडीएम रोने लगे उन्होंने कहा कि दामाद मेरी बेटी को धोखा दे रहा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पदस्थ एसडीएम को कलेक्टर ने नोटिस (notice) थमाया है।

नोटिस मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए एसडीएम संजय उपाध्याय रोने लगे आपको बता देखी एसडीएम को नोटिस (notice) उनके वायरल वीडियो के चलते दिया गया है जिसमे एसडीएम संजय गोली मारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।

वही  (notice) के मामले में उनका कहना है कि वीडियो दो साल पुराना है उनकी बेटी के पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है जोसके चलते  विवाद हो गया था और  तब मैंने गुस्से में आकर गोली मारने की बात कही थी।

इस मामले में कलेक्टर राजगढ़ ने ब्यावरा के एसडीएम संजय उपाध्याय को नोटिस जारी किया  किया है नोटिस (notice) में  लिखा है, ”आपका एक वीडियो वायरल हो रहा है क्यों न आपके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।

यह है पूरी कहानी

नोटिस (notice) जारी होने के बाद एसडीएम कार्यालय ब्यावरा में हकीकत जानने गये तो एसडीएम रोते हुए मिले। इसके बाद पूरी सच्चाई जो सामने आई वो इस प्रकार है। दरअसल, एसडीएम संजय उपाध्याय जबलपुर के रहने वाले है। साल 2011 में बेटी शीतल की शादी भोपाल के साकेतनगर निवासी विवेक चतुर्वेदी से हुई थी। इनका अब 9 साल का एक बेटा है जिसका नाम विहान है।

दामाद विवेक का तीन साल से सेंट्रल बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ महिला से अफेयर चल रहा है।महिला का पति अमेरिका में रहता है। लगातार दामाद के अफेयर की अफवाहों के बीच ही महिला के विवेक के साथ लद्दाख की होटल के कुछ निजी पलों के फोटो बेटी शीतल के सामने आ गए। जिसको लेकर विवाद की स्थितियां निर्मित हो रही थी।

19 नवंबर 2020 को भी महिला को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत शाहपुरा थाने में की गई थी। तत्समय एसडीएम पिता संजय उपाध्याय समझाइश देने के लिए शाहपुरा थाने पहुंचे थे। इसी दौरान एसडीएम उपाध्याय ने बेटी शीतल की देवरानी साक्षी चतुर्वेदी एवं देवर अभिषेक चतुर्वेदी को समझाइश दी। न मानने पर उस समय घुड़की भी दी । जिसका वीडियो सामने आने के बाद तत्कालीन डीआईजी भोपाल इरशाद वली ने इसकी जांच भी करवाई थी।

दामाद पर 7 जनवरी को बागसेवनिया में हुआ प्रकरण दर्ज

उपरोक्त घटना की पुष्टि शाहपुरा थाने से जानकारी प्राप्त की जिसमे उक्त वीडियो 19 नवंबर 2020 का पाया गया है।

बेटी शीतल के साथ इस तरह की घटना हुई उसके बाद भी थाने में शिकायत क्यों दर्ज नही हुई तो कहानी सामने आई कि बेटी शीतल और दामाद विवेक का एक 9 साल का बेटा है। जिसके भविष्य की चिंता को लेकर 2020 में एफआईआर नही करवाई गई।

लेकिन अफेयर रखने वाली महिला जब 7 जनवरी 2022 को उनके घर आ धमकी और शीतल को घर से बाहर निकालने के लिए मारपीट करने लगी। तब शीतल ने बागसेवनिया थाने में पति और महिला के खिलाप मारपीट का प्रकरण दर्ज करवाया है।

यह भी पढिये-……माध्यप्रदेश के कई कलेक्टर बदले गए देखे लिस्ट

प्रकरण में ब्यावरा एसडीएम का महिला को गोली मारने की धमकी का वीडियो बताया जा रहा है। जबकि वो उनकी बेटी के प्रकरण को लेकर बेटी की देवरानी एवं देवर को शाहपुरा थाने के सामने समझाइश के लिए दी गयी घुड़की का वीडियो है। जिसमे एसडीएम गोली मारकर मरने की बात भी कर रहे है। दामाद का जिस महिला से अफेयर चल रहा है उसने झूठी कहानी बनाकर वीडियो में खुद को धमकी दी ऐसा आरोप लगाया है। sours by – गोविन्द सोनी राजगढ़

यह भी पढिये-……आप भी जान ले जिले की नवागत कलेक्टर ऋजु बाफना  के बारे में …

देश दुनिया की नई खबरे पाने के लिए हमसे जुड़े ,नई अपडेट के लिए ग्रुप लिंक पर किलिक करे

Homepage

Telegram  / facebook / WhatApp

Group 1 , Group 2 , Group 3 , Group 4 ,Group 5

Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment