माननीय चुप्पी तोड़िए …नहीं तो क्या सटोरिया को आपका संरक्षण  ?

News Narsinghpur चौगान मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव की करनी और कथनी उजागर….!

नरसिंहपुर  जुआ सट्टा और अवैध कारोबार के संरक्षण करता जिले में कौन हैं यह बात अब सभी जान रहे हैं। क्योंकि बीते दिनों सोशल मीडिया में  कुछ व्हाट्सएप कॉलिंग के ऑडियो वीडियो वायरल हुए थे। उस ऑडियो वीडियो में जिले के चौगान मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव और साईंखेड़ा  चीचली से जुड़े एक नामी सटोरिया की बातचीत से जुड़ा मामला प्रकाश में आया था।

क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा के करीबी माने जाने वाले अशोक भार्गव पर भाजपा ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। ( News Narsinghpur ) इस मामले में जिले के कप्तान की पुलिस भी भाजपा के अशोक भार्गव और सटोरिया के संरक्षण का शिकार हो गई, हालांकि ऑडियो वीडियो की बातचीत से जुड़े थाने चौकी के जिम्मेदारों को इस मामले में तलब किया है।

अब भाजपा क्या करेगी ? अशोक भार्गव पर कार्रवाई, या फिर मिलता रहेगा पुलिस को संरक्षणों का आशीर्वाद…!

News Narsinghpur भाजपा और भाजपा से जुड़े नेताओें के अपराध जिले में उजागर हो रहे हैं। बीते दिवस करेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवा मोर्चा के एक नेता ने इस कदर परेशान किया कि वह अपने आप को आत्महत्या करने पर उतारू हो गई। पीड़ित नाबालिक लड़की ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी भाजपा मंडल मंत्री अर्जुन लांबा पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं।

मोदी के 9 साल की उपलब्धि के मंच पर भाजपा के राज्यसभा सांसद और सांसद राव उदय प्रताप सिंह सहित जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा के साथ दिखे भार्गव

News Narsinghpur बीते दिवस गाडरवारा के जवाहर कृषि मंडी में भाजपा की एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सहित राज्यसभा सांसद ने गिनाई हैं और इस कार्यक्रम में बतौर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा मौजूद थे।

यह भी पढिये ……( PMFBY ) किसानों को बीमा का पैसा मिलना शुरू लाभार्थी किसान लिस्ट में देखे अपना नाम

9 साल की उपलब्धि में अतिथि के रूप में चौगान मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव भी मौजूद रहें। (News Narsinghpur )अब सवाल यह उठता है कि सटोरियों के सांठगांठ करने वाले मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव को भाजपा पार्टी का संरक्षण मिलता रहेगा? या फिर पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को मंच पर अतिथि बनाकर सटोरियों को बढ़ावा देगी।

1 सप्ताह बीत गया लेकिन जिम्मेदार भाजपा ने नहीं की कार्यवाहीं…! News Narsinghpur

सटोरिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव का एक व्हाट्सएप कॉलिंग का ऑडियो वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सट्टे खिलाने को लेकर बातचीत की जा रही है जिसमें पैसे लेनदेन का भी जिक्र किया गया है, इतना ही नहीं फोनपे नंबर पर हुए लेनदेन का भी स्क्रीनशॉट जारी किया गया था।

यह भी पढिये ……लाडली बहना योजना सभी बहनों के खाते में आ गए पहली किस्त के 1000 यहां से चेक करें

जिसमें स्पष्ट रूप से मामला सुर्खियों में रहा। News Narsinghpur क्या भाजपा पार्टी ऐसे मंडल अध्यक्षों को अभयदान देती रहेगी। या फिर समाज विरोधी जुआ सट्टा के अवैध काम को बढ़ावा देने वाले नेता को भाजपा का संरक्षण मिलता रहेगा। फिलहाल इस मामले में भाजपा के सभी जिम्मेदार नेता चुप्पी साधकर मौन धारण किए हुए हैं। इस तरह की चुप्पी आने वाले विधानसभा के चुनाव पर भारी ना पड़ जाए यह कहना संभव हो गया है।

यह भी पढिये ……(Download Link) एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं कक्षा 10 वी 12वीं एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड

देश दुनिया की नई खबरे पाने के लिए हमसे जुड़े ,नई अपडेट के लिए ग्रुप लिंक पर किलिक करे

Homepage

Telegram  / facebook / WhatApp/kooapp

Group 1 , Group 2 , Group 3 , Group 4 ,Group 5

Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now