MP Weather News: गर्मी,उमस से मिलेगी राहत ,जल्द होगी मध्यप्रदेश में बारिश

 MP Weather News : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान हो रहे थे सूरज की तपन लोगों को झुलसा रही थी मगर अब अच्छी खबर है कि मानसून ने मध्यप्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है। और खंडवा,बेतूल में मानसून एंट्री कर चुका है। अब प्रदेश में मानसून आने से जल्द ही प्रदेश को गर्मी से राहत मिलेगी ।

MP Weather News : 28 जून तक प्रदेश के सभी जिलों को कवर करेगा

MP Weather News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार दिनभर की गर्मी और उमस के बाद शाम को बारिश शुरू हो गई। इसके अलावा खजुराहो, नरसिंहपुर, बैतूल, नौगांव, दमोह, सतना, रीवा, मलाजखंड, ग्वालियर, गुना में भी शाम और रात में बारिश रिकॉर्ड की गई। MP Weather News इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP Mansun news : मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से बंगाल की खाड़ी से आने वाले दक्षिण पूर्वी मानसून से बारिश होती है। यह समूचे मध्यप्रदेश में बारिश कराता है, जबकि अरब से आने वाला मानसून सिर्फ मालवा-निमाड़ में बारिश कराता है। क्योंकि जून में अरब में सामान्य तौर पर ज्यादा सिस्टम नहीं बनते हैं, इसलिए बंगाल की खाड़ी से ही ज्यादातर मानसून मध्यप्रदेश में आता है।

 प्रदेश में बारिश होने के लिए बंगाल की खाड़ी से मानसून के सक्रिय होना जरूरी है।प्रदेश में बंगाल की खाड़ी का मानसून सबसे अहम है। आमतौर पर एक तरफ से मानसून की एंट्री के बाद के दो से तीन दिन में दूसरा सिस्टम भी सक्रिय हो जाता है। मध्यप्रदेश में हमेशा दोनों तरफ से ही मानसून आता है।इस बार  में छा जायेगा साथ मध्यप्रदेश में मानसून जून माह के आखरी हप्ते में पूरे मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होगी।

मानसून की शुरुआत अरब की खाड़ी से

MP Weather update : इस बार मध्यप्रदेश में मानसून अरब की खाड़ी से आया है। अरब सागर का मानसून पाकिस्तान की हवाओं के कारण महाराष्ट्र से आगे नहीं बढ़ पाया था। गुरुवार को बैतूल और खंडवा के अधिकांश इलाकों में लगातार तीन दिन तक 2.5 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इधर, बंगाल की खाड़ी से मानसून पूर्वी भारत से हिमालय तक सक्रिय होने लगा है। मंगलवार से जबलपुर संभाग में बारिश शुरू हो गई थी। खंडवा और बैतूल से मानसून आ गया है ।

दक्षिणी पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी हवाएं लाती है मानसून

MP Mansun news मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की एंट्री के लिए लगातार तीन दिन तक अधिकांश हिस्सों में बारिश होना जरूरी है। इसके साथ ही हवाएं दक्षिणी पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी होना जरूरी है। इसके अलावा भी अन्य कारण मानसून की एंट्री के लिए जरूरी होते हैं। इन दोनों परिस्थितियों के होने पर ही मानसून की एंट्री मानी जाती है।

Also Read : MPPSC 2021 Exam Date : इस दिन होगी परीक्षा, और इस तारीख से जारी होंगे एडमिट कार्ड

इंदौर संभाग में दो दिन बारिश हुई, लेकिन फिर ब्रेक हो गया है। इस कारण मानसून महाराष्ट्र-एमपी की बॉर्डर पर अटक गया।वर्ष 2019 में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से संयुक्त रूप से मानसून आया था। MP Mansun news प्रदेश में आने से पहले मानसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में पहुंचने के बाद समुद्र से उठी मानसूनी हवाएं दो शाखाओं में बंट जाती हैं। एक अरब सागर की तरफ से मुंबई, गुजरात राजस्थान होते हुए आगे बढ़ता है। दूसरा बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वोत्तर होते हुए हिमालय से टकराकर गंगा नदी के क्षेत्रों की ओर मुड़ जाता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून की बारिश होती ही नहीं।

Also Read :Mppsc Exam : संभागीय पर्यवेक्षकों की हुई नियुक्ति,19 जून को ही होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश में आज शाम तक, कई जिला में पहुंचेगा मानसूनमध्यप्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही घने बादल छाने लगे थे। मौसम विभाग ने बताया कि अभी अरब से आना वाला मानसून बैतूल और खंडवा में ही सक्रिय है। यह शुक्रवार को आगे बढ़ सकता है। इसके 48 घंटे के अंदर यह इंदौर में पहुंच सकता है। भोपाल में मानसून की दस्तक 52 से 72 घंटे में हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से जबलपुर के रास्ते मानसून आ सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
MP Mansun news मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कटनी, पन्ना, दमोह, उमरिया,डिंडोरी, सागर और छतरपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, चंबल, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, बालाघाट, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


देश दुनिया की नई खबरे पाने के लिए हमसे जुड़े ,नई अपडेट के लिए व्हाट्सएप ग्रुप लिंक पर किलिक करे
व्हाट्सएप ग्रुप…

Group 1 , Group 2 , Group 3 , Group 4 ,Group 5
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now