MP News : नागरिकों के लिए जरुरी खबर,10 फरवरी तक बंद रहेंगी मध्यप्रदेश में ये सभी सेवाएं,जानिए

  • नागरिकों के लिए बड़ी खबर सामने
  • पोर्टल बंद होने से सभी सेवा बंद
  • पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा

MP News : मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।यदि आप लोक सेवा केंद्र से आय, मूलनिवासी, जातिप्रमाण, ईडब्ल्यूएस और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना चाहते है या अपडेट करना चाहते है तो अभी थोड़ा रुक जाइए।

अभी कुछ दिनों के लिए लोक सेवा गारंटी की वेबसाइट mpedistrict.gov.in पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। जिस वजह से पोर्टल को 4 फरवरी की रात से 10 फरवरी की रात तक बंद किया जा रहा है।अभी कुछ दिन के लिए लोक सेवा केन्द्र का काम बंद रहेगा।इसके सकते अभी कोई कार्य नहीं हो सकता है।

पोर्टल बंद होने से सभी सेवा बंद

पोर्टल mpedistrict.gov.in बंद होने के कारण सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आय, जाति, मूल, ईडब्ल्यूएस और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित दूसरे दस्तावेज भी बनाएं जाते हैं। पोर्टल बंद होने के कारण ये सभी सेवाएं अभी कुछ दिन बंद रहेगी।तकनीकी सुधार और सिस्टम ऑपरेशन के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सके।

5 फरवरी से 10 फरवरी तक

लोक सेवा केंद्र में सभी प्रकार के ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन कार्य किए जाते है।जो 5 फरवरी से 10 फरवरी तक बंद रहेंगे। ऐसे में विभाग की ओर से अपील की गई है कि नागरिक 10 फरवरी तक  पोर्टल शुरु होने का इंतजार करें।हम आपको बता दें कि mpedistrict.gov.in पोर्टल में को नए SDC 2.0 पर माइग्रेट किया जा रहा है। इसी कारण अपनी पोर्टल बंद किया गया हैं।

Related Articles