IT raid : पूर्व मुख्य सचिव के करीबी पर IT का शिकंजा,गोल्डन सिटी में छापेमारी, बड़े खुलासे की उम्मीद?

आयकर विभाग ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव के करीबी सौरभ अग्रवाल के घर पर छापा मारा, कई अहम दस्तावेजों की जांच जारी, क्या सामने आएंगे बड़े राज?

  • पूर्व मुख्य सचिव के करीबी सौरभ अग्रवाल के कई ठिकानों पर IT की दबिश
  • गोल्डन सिटी स्थित निवास पर दस्तावेजों की गहन जांच जारी
  • अघोषित संपत्ति और लेन-देन से जुड़े अहम खुलासों की उम्मीद

IT raid : मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक मामला सुर्खियों में है। राज्य के एक पूर्व मुख्य सचिव के करीबी माने जाने वाले सौरभ अग्रवाल के ठिकानों पर सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कई ठिकानों पर एक साथ की गई, जिसमें उनका गोल्डन सिटी स्थित आलीशान निवास भी शामिल है।

क्या यह सिर्फ शुरुआत है?

सूत्रों की मानें तो IT अधिकारियों को यहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि यह छापेमारी किसी बड़ी जांच का एक हिस्सा हो सकती है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं और अघोषित संपत्तियों से जुड़े कई खुलासे होने की संभावना है।

गोल्डन सिटी में क्या हो रहा है?

आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल सौरभ अग्रवाल के निवास से दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। कहा जा रहा है कि यहां से बड़े पैमाने पर संपत्ति से जुड़े कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह से ही IT की टीम सक्रिय है और घर के भीतर लंबी पूछताछ चल रही है।

MP का अनोखा गांव: जंहा नेटवर्क बना शादी में रोड़ा , कुंवारे रह गए गांव के लड़के जानिए बजह

Related Articles