Gold Price Today: धड़ाम से गिरे सोने के दाम, चांदी की कीमत में भारी उछाल,जानिए आज के लेटेस्ट रेट
सोने की कीमतों में आई भारी कमी, लेकिन चांदी हुई थोड़ी महंगी। जानिए 24 से 14 कैरेट सोने और चांदी का आज का ताजा भाव।

- बुधवार को सोने के भाव में भारी गिरावट।
- चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी जारी।
- मिस्ड कॉल से तुरंत जानें सोने-चांदी के रेट।
- कुछ शहरों में लेटेस्ट सोने और चांदी के दाम
Gold Price Today: कल मंगलवार को सोना आसमान छू रहा था, ऐसा लगा मानो लाख रुपये के पार चला ही जाएगा। लेकिन बाज़ार का खेल देखो, आज बुधवार को सोने के दाम में उतनी ही तेज़ी से गिरावट दर्ज की गई है।एकदम से भाव नीचे गिर गए है। इसे देखकर कई लोग कह रहे हैं कि सोना खरीदने का शायद यही सबसे बढ़िया टाइम है, ऐसा सुनहरा मौका बार-बार नहीं मिलता।लेकिन चांदी के साथ ऐसा नहीं हुआ, उसके भाव आज भी थोड़े ऊपर ही गए हैं।
मुंबई के सर्राफा बाजार से जो ताज़ा खबर मिली है, उसके हिसाब से आज यानी बुधवार, 23 अप्रैल 2025 को 24 कैरेट वाले सोने (999 शुद्धता) का 10 ग्राम का भाव ₹95,784 पर चल रहा है। कल मंगलवार को भाव ₹99,100 से शुरू होकर रात में ₹98,484 पर बंद हुआ था। आज सुबह-सुबह ही काफी गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह, बाकी सोने के रेट भी कम हुए हैं।
यदि हम अलग-अलग कैरेट के सोने की बात करें, तो आज 23 कैरेट (995 शुद्धता) वाला सोना ₹95,400 प्रति 10 ग्राम पर करोबार कर रहा है।, जबकि कल रात ये ₹98,090 पर बंद हुआ था। सबसे ज्यादा चलने वाला 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोना आज ₹87,738 प्रति 10 ग्राम से शुरू हुआ है, जो कल रात ₹90,211 पर बंद हुआ था। वहीं, 18 कैरेट (750 शुद्धता) सोने का भाव ₹71,838 और 14 कैरेट (585 शुद्धता) सोने का भाव ₹56,034 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। साफ़ है कि कल की ऊंचाई के बाद आज सोने में अच्छी खासी गिरावट आई है।

चांदी की करें तो सोने के उलट चांदी आज थोड़ी मज़बूत हुई है। आज 1 किलो चांदी (999 शुद्धता) का भाव ₹96,115 से शुरू हुआ है। कल यह ₹95,900 से शुरू होकर रात में ₹95,607 पर थी। मतलब चांदी खरीदने वालों को आज थोड़ी ज़्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
अगर आप घर बैठे ही सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट पता करना चाहते हैं, तो ये बहुत आसान है। आपको बस अपने मोबाइल से 8955664433 नंबर पर एक मिस्ड कॉल करनी है। थोड़ी ही देर में आपके फोन पर एक मैसेज आ जाएगा जिसमें सोने और चांदी के ताज़ा भाव लिखे होंगे।
कुछ शहरों के सोने के भाव
- अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के दाम 98,400 का कारोबार कर रहे हैं 22 कैरेट सोने के दाम 90200 पर चल रहे हैं।
- अमृतसर में 24 कैरेट सोने के दाम 98500 का कारोबार कर रहे हैं 22 कैरेट सोने के दाम 90300 पर चल रहे हैं।
- बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने के दाम 98400 का कारोबार कर रहे हैं वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 90200 पर चल रहे हैं।
- भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम 98,400 का कारोबार कर रहे हैं वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 90200 का कारोबार कर रहे हैं।
- भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने के दाम 98,350 का कारोबार कर रहे हैं वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 90,150 पर चल रहे हैं।
- चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने के दाम 98500 का कारोबार कर रहे हैं वही 22 कैरेट सोने के दाम 90300 पर चल रहे हैं।
सोने के दाम के बारे में जानें
24 कैरेट सोना
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। शुद्ध सोना या 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है और इसमें किसी अन्य मेटल को नहीं मिलाया जाता। 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार को बनाने में किया जाता है। सोने के लिए अन्य विभिन्न शुद्धताएँ भी होती हैं और इन्हें 24 कैरेट की तुलना में मापा जाता है।
22 कैरेट सोना
22 कैरेट सोना ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है। यह 22 पार्ट्स सोने और दो पार्ट्स सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल होता है। अन्य मेटल्स की मिक्सिंग से सोना अधिक कड़ा होता है और ज्वैलरी के लिए उपयुक्त रहता है। 22 कैरेट सोना 91.67 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है।
ये भी पढ़े:-ACB Action : एंटी करप्शन टीम ने 5000 की रिश्वत लेते हुए,लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ा,जानिए पूरा मामला